फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   B.Tech student riding a bike dies in a road accident

Hisar News: तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार बीटेक छात्र को कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
B.Tech student riding a bike dies in a road accident
हार्दिक की सड़क हादसे में हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर सर्वोदय अस्पताल के सामने तेज रफ्तार कार ने बीटेक छात्र को कुचल दिया। घटना रविवार की है। गंभीर घायल छात्र ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूल रूप से गांव भगाणा निवासी हार्दिक सिंगला (18) का परिवार जवाहर नगर की गली नंबर 10 में रहता है। वह ग्रेटर नोएडा में रहकर बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था और छुट्टी पर घर आया था। संदीप सिंगला ने अर्बन एस्टेट थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि भतीजा हार्दिक रविवार को बाइक पर जवाहर नगर से गांव भगाणा में अपने दादा-दादी से मिलने जा रहा था। शाम करीब चार बजे डाबड़ा चौक पुल पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी 500 कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। चालक कार को रोकने के बजाय हार्दिक के पेट के ऊपर से निकालते हुए भाग गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे गांव भगाणा निवासी युवराज पंघाल ने हार्दिक को टक्कर मारने वाली कार का नंबर नोट कर लिया। उन्होंने हार्दिक को जिंदल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन












हेलमेट पहन रखा था







परिजनों ने बताया कि हार्दिक ने हेलमेट पहना हुआ था। उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। अगर उसके पेट के ऊपर से कार नहीं निकलती तो उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन








पिछले महीने मनाया था जन्मदिन

छात्र के मामा ने बताया कि पिछले महीने ही हार्दिक का जन्मदिन मनाया गया था। हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि वह इस तरह छोड़कर चला जाएगा। ये बोलते ही उनके आंसू छलक आए। जांच अधिकारी एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed