फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BSNl hisar, 3G tower hisar, Hisar

3जी इंटरनेट विस्तार के लिए बीएसएनएल जिले में लगाएगा 99 टावर

Tue, 13 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 13 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
BSNl hisar, 3G tower hisar, Hisar
BSNL

भारतीय संचार निगम लिमिटेड द्वारा इंटरनेट के विस्तार के लिए जिले में 3जी टावर लगाए जाएंगे। इंटरनेट की 3जी स्पीड के लिए जिले में कुल 99 टावर लगाए जाएंगे। इनको लगाने के लिए मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है। इंटरनेट टावर लगने के बाद जिले में बीएसएनएन उपभोक्ता 2 एमबीपीएस से 5 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड का लाभ ले पाएंगे। फिलहाल निगम द्वारा हिसार में एक, आदमपुर में दो अग्रोहा में चार, बरवाला व उकलाना में एक-एक टावर लगाया जाएगा। इसके बाद अन्य टावरों को जिले के विभिन्न गांवों में स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन


आजाद नगर व अन्य ब्लॉकों में लगाए जाएंगे इंटरनेट टावर
इंटरनेट की 3जी सेवाएं देने के लिए बीएसएनएल द्वारा शहर के आजाद नगर स्थित गीता कालोनी में 3जी टावर स्थापित किया जाएगा। गौरतलब है कि शहर में पहले ही 45 स्थानों पर 3जी टावर लगे हुए है। वहीं हिसार के साथ-साथ आदमपुर, अग्रोहा, उकलाना, बरवाला व नारनौंद के साथ विभिन्न गांवों में भी बीएसएनएल द्वारा इंटरनेट टावर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


बीएसएनएल उपभोक्ताओं को 3जी इंटरनेट में हाई स्पीड की सुविधा देने के लिए टावर लगाए जा रहे हैं।
- राकेश, जीएम, बीएसएनएल, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed