फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BSF soilder kulvant singh hisar, Barwala hisar, Hisar

बीएसएफ के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत

Mon, 26 Sep 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 26 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
BSF soilder kulvant singh hisar, Barwala hisar, Hisar
Kulwant - फोटो : Bureau

बीएसएफ में तैनात शहर के वार्ड 17 निवासी 32 वर्षीय जवान कुलवंत की दो रोज पहले ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई थी। कुलवंत इन दिनों मणिपुर में तैनात था। रविवार को जैसे ही जवान कुलवंत का पार्थिव शरीर बरवाला पहुंचा तो शहर के लोग दर्जनों की संख्या में जवान को अंतिम विदाई देने के लिए शहर के श्मशान भूमि तक पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार राजेश कुमार व थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह भी मौके पर पहुंचे व जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान हरियाणा पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने अलग अलग सलामी दी।

विज्ञापन

बता दें कि बीएसएफ में तैनात बरवाला के वार्ड 17 निवासी कुलवंत सिंह पिछले 5 माह से मणिपुर में कांस्टेबल के तौर पर तैनात थे। बीएसएफ के एएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि कुलवंत जब ड्यूटी पर तैनात था उस समय वह अचानक फर्श पर गिर गया। उसे तुरंत अन्य जवान उपचार के लिए लेकर गए वहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुलवंत की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। रविवार सुबह कुलवंत के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। फौजी कुलवंत परिवार में पत्नी व तीन बेटियां हैं। बता दें कि कुलवंत के पिता लीलू राम भी बीएसएफ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, ताऊ ईश्वर भी बीएसएफ से रिटायर हैं व ताऊ का बेटा कृष्ण भी बीएसएफ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान तहसीलदार राजेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, निगरानी कमेटी के अध्यक्ष अनिल ग्रेवाल, विधायक नारंग के बड़े भाई सतीश नारंग, नपा चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज बादल, राजेंद्र चौहान, नपा के पार्षदों सहित शहर के विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोग कुलवंत की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed