फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Broken sleep: The place from where the stuntman climbed Jindal Tower now has welding going on; now only mobile phones can be taken up there.

टूटी नींद : जहां से जिंदल टावर पर चढ़ा था स्टंटमैन, वहां पर अब वेल्डिंग, अब सिर्फ मोबाइल ले जा सकेंगे ऊपर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Broken sleep: The place from where the stuntman climbed Jindal Tower now has welding going on; now only mobile phones can be taken up there.
जिंदल टावर की टूटी ग्रिल पर की गई वे​ल्डिंग 
प्रिया पंवार
विज्ञापन


हिसार। जिंदल टावर पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अब टावर के टॉप फ्लोर पर जाने वाले पर्यटकों को केवल मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी। बैग, खाने-पीने का सामान या अन्य वस्तुएं ऊपर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। बैग और सामान नीचे तैनात द सुरक्षा कर्मियों के पास जमा कराए जा रहे हैं। इसके अलावा लिफ्ट और टावर के टॉप फ्लोर पर भी तैनात सुरक्षा गार्ड लगातार निगरानी रख रहे हैं।
हिसार स्थित ओपी जिंदल ज्ञान केंद्र परिसर में बना जिंदल टावर करीब 282 फीट ऊंचा है और यह शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। टावर प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। इसके आसपास पहले से ही पांच सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। बुधवार को अमर उजाला टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। करीब 2.45 बजे टीम ओपी जिंदल ज्ञान केंद्र पहुंची और तीन बजे निशुल्क टिकट लेकर अन्य पर्यटकों के साथ टीम टावर की ओर बढ़ी।
विज्ञापन

टावर के पास पहुंचते ही सुरक्षा गार्ड ने सभी को कतार में खड़ा किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति बैग या अन्य सामान ऊपर नहीं ले जाएगा। इसके बाद सभी लोगों ने अपने बैग नीचे जमा कराए और लिफ्ट के माध्यम से टावर के फ्लोर तक पहुंचे। वहां से सीढ़ियों से टॉप फ्लोर पर पहुंचा गया, जहां एक सुरक्षा गार्ड तैनात मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस चस्पा किए
टावर के सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर जिस स्थान से स्टंट करने वाला युवक बाहर निकला था। वहां अब ग्रिल पर वेल्डिंग कर दी गई है और पेंट भी कराया गया है। बुधवार को कई युवा इसी जगह को देखने पहुंचे थे कि आखिर युवक बाहर कैसे निकला था। ओपी जिंदल ज्ञान केंद्र, लिफ्ट और टिकट काउंटर पर नोटिस भी चस्पा किए गए हैं जिनमें साफ लिखा है कि टावर के ऊपर बैग और खाने-पीने का सामान ले जाना सख्त मना है।


मोनू का दावा - 2023 में पहली बार टावर देखने पर बनाई थी स्टंट की योजना
राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी मोनू शर्मा ने बताया कि वह वर्ष 2023 में हिसार की एक निजी कंपनी में नौकरी के लिए आए थे। उसी दौरान उन्होंने पहली बार जिंदल टावर देखा और तभी से यहां स्टंट करने की योजना बना ली थी। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने लंबे समय तक अभ्यास किया और टावर की अलग-अलग एंगल से सात-आठ फोटो खींचकर पूरी प्लानिंग की। एक बार पहले भी उन्होंने प्रयास किया था लेकिन असफल रहे। दूसरे प्रयास में वे सफल हुए और 19 जनवरी को उनका वीडियो देश-विदेश में वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed