फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bribery case: Drug control officer and peon got bail from High Court

रिश्वत मामला : ड्रग कंट्रोल अधिकारी और चपरासी को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bribery case: Drug control officer and peon got bail from High Court
हिसार। रिश्वत मामले में फंसे ड्रग कंट्रोल अधिकार सुरेश चौधरी की बुधवार को हाईकोर्ट में जमानत को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान जांच अधिकारी सिरसा विजिलेंस में इंस्पेक्टर अनिल सोढी ने कहा कि सुरेश चौधरी जांच में सहयोग कर रहा है। उससे बरामदगी भी बकाया नहीं है। इसलिए कोर्ट में उसकी जमानत को मंजूर कर लिया। दूसरी तरफ चपरासी रामपाल को भी हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन

वहीं हिसार सेशन कोर्ट में बुधवार को रामपाल और सुरेश चौधरी के गाड़ी चालक सुमित के भी आरोप तय होने थे। यहां सरकारी वकील ने अदालत से इस पर समय मांगा है। इसके तहत कोर्ट ने मंजूर करते हुए अगली सुनवाई के लिए 23 दिसंबर निर्धारित की है। जांच अधिकारी ने सेशन जज के पास अभी तक सुरेश चौधरी की चार्जशीट पेश नहीं की है। जिस पर बुधवार को कोर्ट ने जांच पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। हैरानी की बात यह है कि जैसा कि शिकायतकर्ता द्वारा बार-बार दावा किया जा रहा था कि हाईकोर्ट में वह अपना वकील खड़ा कर केस की पैरवी कर सुरेश चौधरी व रामपाल की जमानत खारिज करवाने का प्रयास करेगा, लेकिन बुधवार को सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता का वकील वहां नहीं पाया गया। उल्लेखनीय है कि जांचकर्ता इंस्पेक्टर अनिल सोढी ने कहा था कि सुरेश चौधरी के खिलाफ सेशन कोर्ट में जल्द चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed