फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bribery case: A reward of 20,000 rupees each announced for the SI, ASI, and middlemen; accused constable sent to judicial custody.

रिश्वत प्रकरण : एसआई, एएसआई और बिचौलिये पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित, आरोपी सिपाही न्यायिक हिरासत में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bribery case: A reward of 20,000 rupees each announced for the SI, ASI, and middlemen; accused constable sent to judicial custody.
हिसार। भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता (एसीबी) ने रिश्वत प्रकरण में सीआईए-2 के सिपाही संदीप कुमार को मंगलवार अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट राजीव की अदालत ने आरोपी एएसआई रहे संदीप सिहाग, एसआई नरसी व बिचौलिया रमेश ढाका पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में सीआईए 2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर कपिल सिहाग, सिपाही अजय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

एसीबी ने शिकायत के आधार पर 24 अक्तूबर 2024 को सेक्टर 1-4 में छापा मारकर लितानी निवासी अमन से 5.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए उसी के गांव के रिछपाल को गिरफ्तार किया था। रिछपाल बिचौलिये की भूमिका निभा रहा था। पेट्रोल पंप संचालक अमन ने एसीबी को शिकायत में बताया था कि सीआईए-2 के मुलाजिम उसे सरकारी गाड़ी में जबरन बैठाकर ले गए और मेला ग्राउंड सेक्टर-21 में ले जाकर प्रताड़ित किया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रुपये नहीं देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

अमन ने बताया कि कुछ देर में लितानी निवासी रिछपाल पुलिसकर्मियों का बिचौलिया बनकर वहां आया और कहा कि तुम पुलिसकर्मियों को 17.50 लाख रुपये दे देना, तुम पर कोई केस नहीं बनने दूंगा। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने अमन को 5.80 रुपये देकर भेजा। जैसे ही अमन ने रिछपाल को 5.80 लाख रुपये दिए, एसीबी ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कपिल सिहाग, अजय और संदीप का नाम नाम लिया। इसके बाद एसीबी ने सीआईए 2 के इंचार्ज रहे इंस्पेक्टर कपिल सिहाग को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद से फरार सिपाही अजय ने भी बाद में अदालत में सरेंडर कर दिया। 25 मई को एसीबी ने सिपाही संदीप को गिरफ्तार किया, जिसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed