फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   B&R built the road, Camry Road is ready by becoming ROB

हिसार: बीएंडआर ने बनाई सड़क, कैमरी रोड आरओबी बनकर हुआ तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
B&R built the road, Camry Road is ready by becoming ROB
हिसार। शहर के कैमरी रोड रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के बीच वाले हिस्से पर रविवार को सड़क का निर्माण पूरा कर दिया गया। इसके साथ ही आरओबी का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है। हालांकि अधिकारिक रूप से आरओबी को वाहनों के लिए शुरू नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही आरओबी का उद्घघाटन करवाया जाएगा। हालांकि संभावना है कि इससे पहले ही आरओबी से वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी जाए।
विज्ञापन


बता दें कि रेलवे के बीच वाले हिस्से में सीसी स्लैब बिछाने में एजेंसी को एक माह का समय लग गया था। इसके बाद इसे सुखाने के लिए 28 दिन के लिए छोड़ दिया था। अब इस सीसी स्लैब पर तारकोल की सड़क बनानी ही बची थी। मगर, सर्दी के मौसम के कारण शहर के आसपास स्थित बजरी के प्लांट बंद पड़े थे। इस कारण एजेंसी सड़क निर्माण शुरू कर पा रही थी।
विज्ञापन



तीन बार खत्म हो चुकी थी डेडलाइन
इस प्रोजेक्ट पर फरवरी 2020 में काम शुरू हुआ था। निर्माण एजेंसी को अगस्त 2021 तक इसे पूरा करना था। मार्च 2020 के आखिर में लॉकडाउन लगने से काम रुक गया था। इसकी एवज में डेडलाइन चार माह बढ़ा दी गई थी। इसी बीच आरओबी की ड्राइंग व एस्टीमेट रिवाइज कर दिया। रेलवे फाटक पर आरओबी के साथ-साथ आरयूबी का भी प्रावधान कर दिया गया। इस कारण से डेडलाइन दूसरी बार बढ़ाकर अगस्त 2022 कर दी गई थी। मगर, एजेंसी अगस्त तक भी काम को पूरा नहीं कर सकी। उसकी तरफ से तीन माह की और डिमांड की गई। इस पर बीएंडआर ने डेडलाइन तीन माह और बढ़ाने की फाइल चला दी। तीसरी डेडलाइन 30 नवंबर को पूरी हो चुकी है। अब एजेंसी को चौथी बार डेडलाइन बढ़वानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 करोड़ रुपये आई लागत
इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 40 करोड़ रुपये है। हालांकि पहले यह 26 करोड़़ रुपये में तैयार होना था, लेकिन इसकी ड्राइंग में बदलाव होने से इसकी लागत बढ़ गई। इस प्रोजेक्ट में आरओबी के बीच का हिस्सा बो स्टिंग आकार में बनाया गया है। इस डिजाइन से बनने वाला यह शहर का पहला आरओबी है। यह करीब 580 मीटर लंबा है। कैरिज वे की चौड़ाई 9.5 मीटर है, जिस पर वाहन चल सकेंगे। इसके अलावा एक तरफ डेढ़ मीटर का फुटपाथ बनाया गया है।




फोरलेन रोड के बचे हुए हिस्से का भी निर्माण जल्द होगा शुरू

उधर, कैमरी रोड फोरलेन के बचे हुए हिस्से का भी जल्द निर्माण किया जाएगा। इस हिस्से की लंबाई करीब 300 मीटर है। बालसमंद नहर पर बने पुल के पास बिजली के खंभे लगे होने के कारण इस तरफ रोड बनाने का काम अटका हुआ था। चूंकि अब बिजली के खंभे शिफ्ट किए जा चुके हैं। सिर्फ एक पेड़ बचा है, जिसे जल्द ही काट दिया जाएगा। इसके बाद ठेकेदार नहर के पुल से लेकर आरओबी तक बची सड़क को बना देगा।

आरओबी बनकर तैयार हो गया है। अगर उच्चाधिकारी आदेश देते हैं कि आरओबी को वाहनों के लिए खोल दिया जाए तो इसे खोल दिया जाएगा।
- मेवा सिंह, एसडीओ, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed