फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   bpl survey, bpl survey in haryana] cm manoharlal khattar, cm in hisar, bjp meting in hisar, hisar

एक नवंबर से बीपीएल के लिए नए सिरे से शुरू होगा सर्वे

Thu, 06 Oct 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 06 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
bpl survey, bpl survey in haryana] cm manoharlal khattar, cm in hisar, bjp meting in hisar, hisar
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : bureau

सीएम मनोहरलाल ने कहा है कि एक नवंबर से हरियाणा में नए सिरे से बीपीएल का सर्वे शुरू होगा, जिसके बाद प्रदेश में बीपीएल के कार्ड बनाए जाएंगे। नए कार्ड जारी करने के बारे में सरकार की ओर से फैसला ले लिया गया है।

विज्ञापन

भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद सीएम ने कहा कि लंबे समय से हरियाणा में बीपीएल कार्ड नहीं बनाए गए हैं। प्रदेश में नए सिरे से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद बीपीएल कार्ड बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने इस बारे में फैसला ले लिया है। एक नवंबर से हरियाणा में यह सर्वे शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने का विचार
सीएम ने कहा सरकार डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु को 65 वर्ष तक करने का विचार कर रही है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। पांच साल बाद चिकित्सकों की कमी नहीं रह जाएगी। धान खरीद को लेकर कुछ शिकायतें आईं थीं। इन शिकायतों को दूर करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों ने दिये सुझाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य समिति की बैठक में सदस्यों ने अनेक सुझाव दिए है। विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई है। कार्य समिति की बैठक हर तीन माह में होती है। सदस्यों ने प्रदेश में प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के लिए अनेक सुझाव दिए हैं। उन पर अमल किया जाएगा। अधिकारियों - कर्मचारियों की शिकायत के सवाल पर सीएम ने कहा तीन लाख कर्मचारी है। हजारों की संख्या में अधिकारी हैं। ऐसे में कुछ लोगों की शिकायतें तो आती ही हैं। इस बारे में मिले सुझावों पर भी अमल करेंगे।


1700 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान
आगामी वर्ष में स्वर्ण जयंती व दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी कार्यक्रमों को भव्य ढंग से मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश में नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने लगभग 1700 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया है। प्रदेश में बेहतर इंस्फ्रास्ट्रक्चर व औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्नातकोत्तर बेरोजगारों को काम के बदले मानदेय योजना पर विचार किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल जैन, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed