फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Boys and girls are putting on cigarette puffs with a sip of tea

लड़के-लड़कियां लगा रहे चाय की चुस्की के साथ सिगरेट के कश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Boys and girls are putting on cigarette puffs with a sip of tea
हिसार। बस स्टैंड परिसर में लड़के-लड़कियां चाय की चुस्की के साथ सिगरेट के कश लगा रहे हैं। शिकायत मिलने पर तीन दिन पहले रोडवेज हिसार डिपो के डीआई ने दो लड़कों और तीन लड़कियों को सिगरेट पीते पकड़ा। इसके बाद उन्हें पहले फटकार लगाई फिर चेतावनी देकर छोड़ दिया। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि खासकर प्रवेश गेट पर विद्यार्थियों की निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी प्रकार की गलत हरकत पैदा न हो।
विज्ञापन

दरअसल, मामला शुक्रवार का है। यहां ट्रैफिक ब्रांच के पास पीपल का पेड़ हैं। यहां सुबह के समय पेड़ के नीचे दो लड़के और तीन लड़कियां सिगरेट पी रहे थे। इसकी सूचना रोडवेज अधिकारियों को दी गई तो वह भी इस बात को सुनकर हैरान रह गए। उधर, इस मामले के बाद रोडवेज सख्त हो चुका है। अब यदि कोई भी बसों की डिमांड को लेकर रोडवेज अधिकारियों के पास मिलने जाएगा तो सिर्फ दो ही लोग जा सकेंगे। चाहे वह रोडवेज के जीएम, टीएम या फिर किसी अन्य अधिकारी से मिले।
विज्ञापन

लड़के-लड़कियों का सिगरेट पीने का मामला सामने आया है। गेट पर सख्ताई बढ़ाई जाएगी। यदि ऐसी हरकत दोबारा मिली तो इसकी शिकायत पुलिस में दी जाएगी। - पटेल सिंह, डीआई, हिसार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed