फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   boxer pinki jagra got marry with yogesh sharma

शादी के बंधन में बंधी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर पिंकी जांगड़ा

Sun, 04 Apr 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
boxer pinki jagra got marry with yogesh sharma
हिसार। विश्व चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता एमसी मेरीकॉम को हराने वाली हिसार निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर पिंकी जांगड़ा शनिवार को शादी के बंधन में बंध गई। उन्होंने योगेश शर्मा के साथ फेरे लिए। आजाद नगर के मॉडर्न साकेत कॉलोनी निवासी पिंकी की शादी समारोह का आयोजन फ्लैमिंगों हिसार में किया गया। शादी समारोह में कई नेता भी पहुंचे। जिन्होंने पिंकी जांगड़ा और योगेश शर्मा को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिंकी जांगड़ा वर्ष 2009 में गुवाहटी में हुई सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में एमसी मेरीकॉम को हराकर चर्चा में आई थीं। वहीं वर्ष 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए हुए ट्रायल में भी मेरीकॉम को शिकस्त दी। कॉमनवेल्थ गेम्स में पिंकी ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया था। पिंकी जांगड़ा दिल्ली में आयकर विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

एक-दूसरे को वरमाला पहनाते पिंकी जांगड़ा और योगेश शर्मा।

एक-दूसरे को वरमाला पहनाते पिंकी जांगड़ा और योगेश शर्मा।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed