फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Both accused sent to jail for robbing cattle traders as fake RTOs

नकली आरटीओ बन पशु व्यापारियों को लूटने वाले दोनों आरोपी भेजे जेल

Wed, 05 Feb 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Both accused sent to jail for robbing cattle traders as fake RTOs
नकली आरटीओ बनकर पशु व्यापारियों को लूटने के दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां से आरोपियों सत्यप्रकाश और मनदीप नैन को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने राजस्थान के नोहर निवासी सिराज मोहम्मद की शिकायत पर जींद के पटियाला चौक निवासी रणधीर नैन, बेटे सत्यप्रकाश व मनदीप, रेवाड़ी निवासी सुशीला देवी, गैबीपुर वासी बलदेव और सिरसा निवासी विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में नोहर निवासी सिराज मोहम्मद ने बताया था कि वह, नोहर निवासी आजल अली और मौसम अली तीनों पिछले 40 साल से भैंस खरीदने-बेचने का कारोबार कर रहे हैं। वह नोहर से भैंस और कटड़े दिल्ली की गाजीपुर डेयरी में बेचने जाते हैं। 27 और 28 नवंबर को वह भैंस और कटड़े नोहर से लेकर दिल्ली जा रहे थे। बगला मार्ग पर पुलिया के पास एक बत्ती लगी हुई गाड़ी ने रुकने का इशारा किया। गाड़ी रोकने के बाद आरोपी सत्यप्रकाश ने कहा कि पहले 40 हजार रुपये दो, उसके बाद जाना। इस पर उसने अपने मालिक से बात की तो उसने आरोपी सत्यप्रकाश द्वारा बताए गए खाते में रुपये डलवा दिए। इस तरह अब तक वह 12.60 लाख रुपये दे चुके हैं। उसके बाद भी आरोपी उसे परेशान कर रहे हैं। आरोपी लाल व हरी बत्ती लगी गाड़ी लेकर आते हैं और रुपये लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed