फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ‍bord copy check without reading

बोर्ड परीक्षाओं की कापियां बिना पढ़े हो रहीं चैक

Sun, 09 Apr 2017 12:24 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sun, 09 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
bord copy check without reading
बोर्ड चेयरमैन जगबीर अहलावत और ‌श‌िक्षाध‌िकारी।
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां शिक्षकों द्वारा बिना पढ़े ही चैक की जा रही हैं। शनिवार को गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में बोर्ड चेयरमैन जगबीर अहलावत ने टीम सहित छापा मारा तो यह बात सामने आई। एक टीचर एक दिन में 60 से अधिक कॉपियां चैक कर रहा है, जबकि नियमानुसार एक दिन में तीस ही चैक कर सकते हैं। इस दौरान 20 टीचर्स अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित टीचरों पर कार्रवाई होने के डर से किसी शिक्षक ने मामले के बारे में हसला सदस्यों को फोन कर दिया। मौके पर पहुंचे हसला के करीब 40 सदस्यों ने बोर्ड चेयरमैन के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन


दो स्कूलों में किया औचक निरीक्षण
 शनिवार को भिवानी शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर अहलावत, जिला शिक्षा अधिकारी टीम सहित शहर के दो स्कूलों में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। एचएयू स्थित सरकारी हाई स्कूल का निरीक्षण करने के बाद जब वो सुशीला भवन के नजदीक स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचे तो यहां पेपर चैक करने के लिए लगाए गए 20 टीचर अनुपस्थित पाए गए। इस बात पर स्कूल पर मौजूद शिक्षकों ने हसला के सदस्यों को जानकारी दे दी। जिसके बाद हसला सदस्यों ने मौके पर पहुंच बोर्ड चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। हालांकि बाद में जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य शिक्षकों के समझाने पर मामला शांत हो गया। लेकिन बोर्ड चेयरमैन गुस्से में आगबबूला नजर आए। उन्होंने अनुपस्थित पाए गये टीचरों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


एक ही दिन में किये 60 पेपर चैक
बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि गर्ल्स स्कूल में एक टीचर द्वारा एक दिन में 60 कॉपियां चैक कर दी गई। जबकि नियमानुसार एक दिन में 30 ही चेक करने होते हैं। इनमें 15 कॉपियां 9 से 1 बजे तक व बाकी 15 कॉपियां 2 से 5 बजे तक चैक करनी होती हैं। लेकिन टीचर ने एक ही दिन में 60 चैक कर दिये। गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षाओं की मार्किंग प्रक्रिया 16 अप्रैल तक चलेगी। एक कॉपी चैक करने के लिऐ बोर्ड की तरफ से 12 रुपये का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की 30 फ्लाइंग टीमें कर रही है निरीक्षण
भिवानी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मार्किंग के दौरान परीक्षा केंद्रों की जांच करने के लिए प्रदेश में 30 फ्लाइंग टीमों को लगाया गया है। शनिवार को चेयरमैन टीम ने एचएयू स्थित राजकीय हाई स्कूल का भी दौरा किया था।  


सुशीला भवन के नजदीक स्थित राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो टीचरों ने 60 कॉपियों की जांच एक ही दिन में कर दी। इस टीचर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। निरीक्षण के दौरान हसला सदस्यों ने विरोध जताकर टीचरों को बचाने का प्रयास किया।
- जगबीर अहलावत, भिवानी बोर्ड चेयरमैन, हिसार

टीचरों में आपस में कुछ गलतफहमी हुई थी। इसी बात के लिये विरोध जताया गया था। हालांकि आपस में बातचीत कर मामले को सुलझा लिया गया है।
- भगवान दत्त, जिला प्रधान, हसला, हिसार

बढ़े हुए मानदेय और अन्य बातों पर शिक्षकों ने विरोध जताया। बातचीत के द्वारा मामले को सुलझा लिया गया है।
- बलजीत सहरावत, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed