फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Body trade: case filed against four hotels, owners and manager

देह व्यापार : चार होटलों पर दबिश, मालिकों और प्रबंधक पर केस दर्ज

Thu, 04 Mar 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Body trade: case filed against four hotels, owners and manager
बरवाला: होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : Hisar
शहर में चार होटलों पर बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। होटलों में पुलिस को काफी संख्या में आपत्तिजनक जोड़े भी मौके पर मिले। पुलिस की सुबह से शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली। पुलिस ने चारों होटलों के मैनेजरों सहित उनके मालिकों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किए हैं। कुछ होटलों से पुलिस को कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में कंडोम भी मिले हैं। सभी होटलों पर पुलिस ने एक साथ एक ही समय पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

चार होटलों में कार्रवाई के साथ पुलिस ने शहर के कुछ अन्य होटलों व स्पा सेंटरों पर भी कार्रवाई की, लेकिन यहां पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस ने बोगस ग्राहक होटलों में भेजे तो देह व्यापार को भंडाफोड़ हुआ। बाद में डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार अनिल परूथी को भी मौके पर बुलवाया। जिनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किए हैं, उनमें हिसार मार्ग पर होंडा एजेंसी के सामने स्थित होटल ताज के मैनेजर खेदड़ निवासी सोनू, हिसार मार्ग बाईपास पर स्थित होटल पूजा के मैनेजर गांव राजली निवासी प्रदीप, जींद मार्ग पर स्थित रॉयल होटल के मैनेजर गांव सीसवाल निवासी संदीप और हांसी मार्ग पर स्थित होटल महाराजा के मैनेजर वार्ड-19 निवासी नीरज सहित होटल मालिकों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने होटलों के 4 मैनेजरों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सूचना पर तैयार कीं अलग-अलग पुलिस पार्टियां
पुलिस को सूचना मिली थी कि बरवाला में कुछ होटलों व स्पा सेंटरों पर देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। इसको लेकर अलग-अलग पुलिस पार्टियां तैयार कीं व फर्जी ग्राहक बनाकर होटलों में कार्रवाई की। सभी होटलों पर जो आरोप लगे थे वे सही पाए गए। डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि दबिश के दौरान कुछ लड़कियों व महिलाओं को भी मौके पर पकड़ा है। पुलिस ने इनके नाम उजागर नहीं किए हैं। पुलिस ने कुछ महिलाओं को होटलों से निकाल भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के दौरान भी युगल होटलों के आसपास मंडराते दिखाई दिए
जिस समय पुलिस होटलों पर कार्रवाई में लगी हुई थी उस दौरान भी कुछ युगल होटलों के अंदर आ रहे थे, लेकिन पुलिस को वहां देख वे मौके से खिसक गए। लोगों को जब होटलों पर पुलिस की कार्रवाई की, जानकारी मिली तो होटलों के आसपास काफी लोग जमा हो गए। इस कार्रवाई में बरवाला पुलिस को इसकी सूचना बाद में दी गई। कुछ होटलों व स्पा सेंटरों के मुख्य गेट पर लिखा था कि यहां कपल के लिए विशेष सुविधा है।
पुलिस ने होटलों से डीवीआर ली कब्जे में
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान होटलों के सभी कमरों आदि को खंगाला। पुलिस ने उनके रजिस्टर व अन्य रिकॉर्ड भी कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने इस दौरान होटलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी कब्जे में ली है। ताज होटल की डीवीआर पहले से ही एक मामले में डीएसपी कार्यालय में जमा है।

होटलों पर कार्रवाई जारी रहेगी
पुलिस को जो सूचना मिली थी वह सही पाई गई। होटलों में पुलिस द्वारा फर्जी ग्राहक बनाकर भेजे गए थे। यहां जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा था। होटल प्रबंधकों व इनके मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। जिस्मफरोशी के धंधे को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जानकारी मिलने पर अन्य स्थानों पर की कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, हिसार।

बरवाला: शहर के एक होटल के बाहर कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस।

बरवाला: शहर के एक होटल के बाहर कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed