{"_id":"6908fd50a59ae9924b034a46","slug":"body-of-a-young-man-found-in-bushes-suspected-death-due-to-drug-overdose-hisar-news-c-21-1-hsr1007-743036-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: झाड़ियों में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: झाड़ियों में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका
विज्ञापन
हांसी। हिसार रोड पर सोमवार सुबह एक प्लॉट में झाड़ियों में मय्यड़ निवासी मनोज (25) का शव मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत नशे की ओवरडोज से होने की आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का असली कारण पता चलेगा।
हांसी पुलिस के अनुसार, सुबह सूचना मिली कि हिसार की ओर जाते हीरो होंडा एजेंसी के पास झाड़ियों में युवक का शव पड़ा है। इसके बाद डीएसपी विनोद शंकर व फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पवर पहुंची। पुलिस ने शव के पास सिरिंज और अन्य वस्तुएं बरामद कीं। पुलिस जांच कर रही है कि ये नशा मनोज ने किया था या किसी और ने। नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि मनोज कुछ दिन पहले घर से काम पर जाने के लिए निकला था। वह अविवाहित था।
शहर थाने के एसएचओ सुखजीत सिंह ने बताया कि मनोज के भाई की शिकायत पर अज्ञात नशा सप्लायर के खिलाफ केस दर्ज किया है। नशा किसने सप्लाई किया, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
संवाद