{"_id":"69d68feadd8cf1a94a0a05ed","slug":"blockade-announced-for-the-11th-in-protest-against-new-crop-procurement-conditions-hisar-news-c-21-hsr1020-845819-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: फसल खरीद में नई शर्ताें के विरोध में 11 को जाम का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: फसल खरीद में नई शर्ताें के विरोध में 11 को जाम का एलान
Wed, 08 Apr 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
हिसार। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते किसान संगठनों के सदस्य । स्रोत अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। फसल खरीद में नई शर्ताें के विरोध में संयुक्त किसान माेर्चा ने 11 अप्रैल को 11 से 3 बजे तक लांधड़ी चिकनवास टोल के पास रोड जाम का एलान किया है। बुधवार काे किसान रेस्ट हाउस में बैठक के बाद संगठन की ओर से यह फैसला लिया।
बैठक के बाद किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। नए नियमाें के विरोध में मार्केट सचिव भरत शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन रविंद्र रोकी से काफी देर तक बहस भी हुई।
संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि फसल खरीद को लेकर की थोंपी गई शर्तों को किसी सूरत में नहीं मानेंगे। किसान नेता शमशेर नंबरदार, जोगेंद्र मायड़, राजीव मलिक, बलराज मलिक, सरदानंद राजली ने कहा कि गेट पास, बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर नेमप्लेट की शर्तें बंद की जाए। इससे किसानों को बहुत दिक्कतें आएंगी। मंडियों के बाहर कतारें लाइनें लग जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब सरकार के पास किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के जरिए पूरा ब्योरा है तो नए नियमों में क्यों उलझाया जा रहा है। एक तरफ किसान मौसम की मार से टूट रहा है, दूसरी तरफ बेवजह की शर्तों से उसे परेशान किया जा रहा है। 24 घंटे खरीद के नियम को अभी लागू नहीं किया गया।
उन्होंने कहा शर्ताें में उलझा किसान एक ट्राॅली के साथ बायोमेट्रिक लगाने मंडी आए या अपनी बची फसल बचाए। किसान अपनी जमीन किसी को बंटाई पर देता है, वह किराये पर किसी तीसरे व्यक्ति का ट्रैक्टर लेकर आता है तो तीनों का मिलान कैसे होगा।
इस मौके पर अनिल बैंदा, सतबीर धायल, जसवीर सूरा, सोमबीर भगाणा, दलबीर खरब, कपूर बगला, तजेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह नैन, सुरेंद्र मान और प्रदीप भगाणा आदि मौजूद रहे।