फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   black fungus patinet death in agroha medical college

26 दिन बाद ब्लैक फंगस से एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
black fungus patinet death in agroha medical college
हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में 26 दिन बाद ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत हो गई। कई दिनों बाद एक मरीज की मौत हुई है, जो चिंताजनक विषय है। चिकित्सकों के मुताबिक 52 वर्षीय मृतक महिला में फंगस चौथी स्टेज में पहुंच चुका था। इस वजह से उसकी शनिवार को मौत हो गई। इसे मिलाकर ब्लैक फंगस से होने वाली मौत का आंकड़ा 107 हो गया है। हालांकि इन दिनों फंगस के नए मरीज आना बंद हो गए हैं। वहीं, अब तक 410 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं।
विज्ञापन

इस समय मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 10 मरीज दाखिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार चार मरीजों की हालत गंभीर है, क्योंकि इनमें फंगस फेफड़ों तक जा पहुंचा है। इसके अलावा चार मरीजों में फंगस नाक व जबड़े में फैला है। इनकी हालत भी नाजुक है। इनके ऑपरेशन होना भी नहीं हो पा रहे हैं। इससे पहले पिछले सप्ताह तक अस्पताल में 15 मरीज दाखिल थे। एक मरीज की मौत हो गई और चार मरीजों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

ओरल सर्जन दे रहीं सेवाएं
अब मेडिकल कॉलेज में वॉलंटियर के तौर पर केवल ओरल सर्जन हैं और वहीं अपनी निशुल्क सेवाएं दे रही हैं। वहीं मरीजों के जबड़े के ऑपरेशन करती है। इस माह ओरल सर्जन डॉ. बंसीलाल बेनिवाल का जिला अस्पताल में तबादला हो गया। सीएमओ ने डॉ. बंसीलाल की ड्यूटी दो माह के डेपुटेशन पर मेडिकल कॉलेज में लगाई थी। उन्होंने करीब 50 मरीजों के ऑपरेशन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग खो जाने से मरीज परेशान
इधर अस्पताल में वे मरीज भी आ रहे हैं, जो इलाज लेकर फंगस से निजात पाने के बाद घर जा चुके हैं, क्योंकि इन मरीजों का 6 माह से 1 साल तक इलाज चलना जरूरी है। काउंसिलिंग के दौरान कई मरीजों की पीड़ा सामने आती है। मरीज अपने उन अंगों को सर्जरी आदि से ठीक करवाने की बात चिकित्सक के सामने रखते हैं, जो अंग उन्होंने फंगस से खोए हैं। आंख, नाक व जबड़े के अंग खो जाने के बाद मरीजों का चेहरा भी बदल गया है।

महिला की हालत गंभीर थी
इस समय हमारे पास ब्लैक फंगस के 10 मरीज दाखिल हैं। 4 मरीजों में फंगस फेफड़ों में फैला है। इनकी हालत नाजुक है। एक मरीज को छुट्टी देकर घर भेजा है और एक मरीज की मौत हो गई। 52 वर्षीय महिला की हालत गंभीर थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
- डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed