फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP worker came on road

भाजपाइयों ने सड़कों पर उतरकर दिखाया गुस्सा

Sat, 16 Nov 2013 10:42 PM IST
भिवानी/ब्यूरो।
भिवानी/ब्यूरो। Updated Sat, 16 Nov 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
BJP worker came on road
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा की ओर से भाजपा पर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपाइयों ने रोहतक गेट पर कुलदीप शर्मा का पुतला फूंका। इससे पहले शहर में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता डा.रविकांत भीष्म व आरके शर्मा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने संवैधानिक पद पर रहते हुए असंवैधानिक भाषा का प्रयोग किया।

भाजपा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है और राष्ट्रपति से विधानसभा अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग करती है।

कुलदीप शर्मा के माफी न मांगने और बर्खास्त न होने पर पूरे प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो.रामबिलाश शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा।

भाजपा के मीडिया सह प्रभारी रीतिक वधवा व भाजपा के जिला महासचिव नंदराम धानिया ने मुख्यमंत्री से मांग की कि उन्हें शीघ्र बर्खास्त किया जाए।

इस मौके पर भाजपा के जिला सचिव शिवकुमार पाराशर, कृष्ण स्वामी, देवेंद्र लोहानी, अरविंद पूंडिर, प्रेमनाथ कौशिक, ललित मरहेटा, किशन कौशिक, धीरज सैनी, विनोद अत्री, बलवान आसलवास मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed