{"_id":"590e136d4f1c1b064644462e","slug":"bjp-scst-2019-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों को दिए 2019 के चुनावी मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों को दिए 2019 के चुनावी मंत्र
amarujala/Hisar
Updated Sat, 06 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों को लोकसभा 2019 के लिए चुनावी मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ही सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। दुनिया की सबसे बड़ी काडर पार्टी होने के कारण हमें हर समय चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए।
मिलेनियम पैलेस में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि संगठन का काम पूरे साल चलना चाहिए। हर बूथ पर कार्यकर्ता अपने एरिया के लोगों से मिले। लोगों की समस्याओं का निदान कराने की कोशिश करें। समाज के हर वर्ग के लिए जो योजना लागू की हैं, उनको जनता तक पहुंचाने का काम करें। जनता को सभी योजनाओं का फायदा दिलाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि 2019 के लिए अभी से तैयार रहें। कार्यकर्ता इस तरह से काम करें कि विपक्षी दलों को किसी तरह का मौका ही नहीं मिले। अनुसूचित वर्ग के लिए सरकार की ओर से सैकड़ों की संख्या में योजना चलाई जा रही हैं।
अनुसूचित जाति वित्त बोर्ड की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने कहा कि इस वर्ग के बैकलॉग को भराया जाएगा। युवाओं के लिए कौशल केंद्र खोले गए हैं, जिनके जरिये युवाओं को रोजगार दिलाएंगे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि ढाई साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। अनुसूचित वर्ग के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की बुकलैट सभी कार्यकर्ताओं को दी जाएंगी। प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा गैबीपुर ने कहा कि हमें संगठन के लिए काम करते हुए सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। सरकार की योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचानी हैं।