फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP leaders came to support the brokers, brokers called for market bandh today

Hisar News: आढ़तियों को समर्थन देने पहुंचे भाजपा नेता, आज मंडी बंद का आढ़तियों ने किया आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders came to support the brokers, brokers called for market bandh today
मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे आढती एसोसिएशन सदस्य। एसोसिएशन
सिरसा। सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से करने और गेहूं पर पूरी दामी देने की मांग पर आढ़तियों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान वरिष्ठ सीएम के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, पूर्व विधायक मक्खन सिंगला, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, नेता गोकुल सेतिया, अमन चोपड़ा, शीशपाल कंबोज सहित अन्य नेता मंडी में पहुंचे और दोनों ने आढ़तियों को अपना समर्थन दिया। मार्केट कमेटी कार्यालय के आगे चल रहे धरने-प्रदर्शन में उपस्थित आढ़तियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता ने कहा कि उनकी मांग जायज है और इसको लेकर कल पूरी मंडी बंद रहेगी। मजदूर यूनियन भी आढ़तियों के साथ कल हड़ताल करेंगी। हमारी किसानों से अपील है कि कल हड़ताल के चलते मंडी में सरसों व अन्य फसल लेकर न आए। आढ़तियों का सहयोग करें।
विज्ञापन

वीरवार को धरना प्रदर्शन में कॉटन एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुशील मित्तल, जिलाध्यक्ष पवन गांधी, गर्ग कॉटन से अमर गर्ग, गणपति कॉटन सहित अन्य कॉटन मिल के मालिक धरनास्थल पर पहुंचे और आढ़तियों की मांग को जायज बताते हुए उन्हें जल्द पूरा करने की मांग की। धरना स्थल पर आढ़तियों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन


भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा ने कहा कि हम सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। सरकार भी जनहित में काम करती है, लेकिन ये बात तय है कि सरकार में जो भी काम करेगा, उसका विरोध जरूर होगा। उन्होंने कहा कि सरकार काम करती भी है और अच्छा करती है, लेकिन काम को और अच्छा करवाने के लिए सरकार का ध्यान समस्याओं की तरफ दिलवाना होगा। चोपड़ा ने कहा कि कोई भी काम या समस्या है, जब तक हम उसका अहसास नहीं करवाएंगे, महसूस नहीं करवाएंगे, तब तक उसका निदान कैसे होगा। आपने सरकार का ध्यान समस्या की तरफ दिलवाया है, इसका परिणाम भी सकारात्मक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकुल सेतिया ने कहा कि मैं हमेशा आढ़तियों व व्यापारियों के साथ हूं। जब भी जरूरत होगी, मैं आढ़तियों-व्यापारियों के साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि आढ़तियों की मांग जायज है। इसलिए सरकार को जल्द इस तरफ ध्यान देना चाहिए ताकि आढ़तियों को किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान न हो।

धरने-प्रदर्शन में एसोसिएशन के उपप्रधान प्रेम बजाज, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष कुणाल जैन, सह सचिव महावीर शर्मा, सुशील कस्वां, बाबा रामदास, चिमन मोंगा, धर्मपाल जिंदल, हनीश गर्ग, अंकित अरोड़ा, संजय जैन, नरेंद्र धींगड़ा, सरदार प्रकार सिंह,राजेंद्र नंबरदार, सुधीर ललित, कृष्ण गोयल, हन्नी अरोड़ा, धर्मपाल मेहता, गुरजंट सिंह सहित बड़ी संख्या में आढ़ती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed