फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP election management suggested the names of two candidates for Hansi and three for Barwala.

भाजपा चुनाव प्रबंधन ने हांसी के लिए दो व बरवाला के लिए तीन प्रत्याशियों के नाम सुझाए गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP election management suggested the names of two candidates for Hansi and three for Barwala.
हिसार। भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई। बैठक में हांसी व बरवाला की पांच-पांच सदस्यीय कमेटी ने निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशियों के नाम सुझाए। इस दौरान हांसी के लिए दो और बरवाला के लिए तीन नामों पर चर्चा हुई। हालांकि प्रत्याशियों की फाइनल सूची को लेकर 1 जून को पंचकूला में होने वाली प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में मुहर लगेगी।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार की तरफ से निकाय चुनावों की घोषणा की जा चुकी है। इसी के साथ ही सभी पार्टियों की तरफ से मैदान में उतारे जाने वाले प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करना शुरू कर दिया है। जिले में बरवाला नगर पालिका व हांसी नगर परिषद के लिए चुनाव होंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय में हांसी नगर परिषद के चेयरमैन पद के प्रत्याशी को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी की बैठक हुई। इस कमेटी में पर्यवेक्षक पवन सैनी, जिला प्रभारी मनीष ग्रोवर, जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, हांसी विधायक विनोद भयाना व निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता शामिल थे। इस दौरान इन पांच सदस्यों ने चेयरमैन के प्रत्याशी के लिए धर्मबीर रतेरिया व मदन सेठी का नाम सुझाया। वहीं बरवाला की पांच सदस्यीय कमेटी के सदस्य पर्यवेक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन सैनी, जिला प्रभारी मनीष ग्रोवर, निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया, जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र ने चेयरमैन पद के प्रत्याशी को लेकर तीन नाम सुझाए, जिनमें प्रवीण सैनी, मनीष गोयल व राकेश गर्ग का नाम शामिल है। इसके अलावा बैठक में फैसला किया गया कि हांसी व बरवाला दोनों निकायों में पार्टी के निशान पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। हालांकि बरवाला को लेकर आखिरी फैसला पंचकूला में ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed