फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bittu Got arrested in 33 Lakh Rs Cheating Case

33 लाख की ठगी में लाला बना मानसा का बिट्टू गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर

Sat, 11 Feb 2017 01:26 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sat, 11 Feb 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bittu Got arrested in 33 Lakh Rs Cheating Case
Bittu

33 लाख की नई करेंसी धोखाधड़ी करने के मामले में लाला बना मनसा के बिट्टू उर्फ सतबीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में मुख्य व्यक्ति लाला की भूमिका निभाने वाला बिट्टू ही था। इससे पहले गिरफ्तार किया गए सतनाम ने मुनीम की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

साढ़े 12 लाख आए थे बिट्टू के हिस्से
सीआईए स्टाफ ने बताया कि ठगी मामले में सबसे अधिक पैसा करीब साढ़े 12 लाख रुपये इसी के हिस्से आए थे। पुलिस रिमांड के दौरान इससे रुपये बरामद करेगी व इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ करेगी। पुलिस का कहना है कि इसका सतनाम के साथ कांट्रेक्ट था।
विज्ञापन


कई मामले हैं दर्ज
पुलिस ने बताया है कि इन लोगों पर कई ऐसे ही मामले दर्ज हैं। ये ठगी के मामलों में ऊपर नीचे असली नोट लगाकर गड्डी के बीच में नकली नोट भी चला देते थे। जहां जिस एरिया में इन्हें ठगी करनी होती वे उस शहर में किराये पर कोई ऑफिस तक ले लेते थे और वहां से वारदात कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली पुलिस पार्टी के सूत्रधार सुमेर की तलाश
ठगी मामले में नकली पुलिस पार्टी बनाकर सामने वालों को डराने का काम गढ़ी क्षेत्र में रहने वाले सुमेर के जिम्मे था। आरंभिक पूछताछ में ठगों ने बताया है कि सुमेर की फिक्स फीस होती है। ऐसे मामलों में वह एक निर्धारित फीस पर आता है और अपनी ड्रामा पार्टी यानी नकली पुलिस स्टाफ को मौके पर लाकर खड़ा कर देता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। संभावना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिट्टू ने लाला की भूमिका निभाई थी। इसके हिस्से में करीब साढ़े 12 लाख के आसपास रुपये आए थे। रिमांड के दौरान इससे रुपये बरामद किए जाएंगे।
- मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर सीआईए वन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed