फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   bird flu, blue bird hisar, combing operation at blue bird, Hisar

झाड़ियों में छिपी मिलीं 11 और बतखें मारीं, चलाया कॉम्बिंग ऑपरेशन

Sun, 06 Nov 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 06 Nov 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
bird flu, blue bird hisar, combing operation at blue bird, Hisar
ब्लू बर्ड में बर्ड फ्लू संक्रमण के बाद चूने का छिड़काव करता कर्मचारी। - फोटो : bureau

हिसार ब्लू बर्ड झील में बतख में मिले बर्ड फ्लू वायरस के बाद दूसरे दिन कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। पहले दिन चले किलिंग ऑपरेशन के बाद बतख झाड़ियों में छिप गई थी। टीम ने झाड़ियों में छिपी 11 बतख को पकड़कर उन्हें मार दिया और गड्ढे में दबा दिया। इसके अलावा अंबेडकर बस्ती में बचे हुए चार मुर्गे व पालतू पक्षियों को मारा गया। टीम के सदस्य पूरे दिन ऑपरेशन में लगे रहे।

विज्ञापन


आसपास की बस्तियों में किया स्प्रे
पशुपालन विभाग की स्पेशल टीम ने आसपास की बस्तियों अंबेडकर बस्ती, सरकारी हेचरी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विकास नगर व झील के चारों ओर दवा का स्प्रे किया है। नोडल ऑफिसर डॉ. एलसी रंगा ने बताया कि एहतियात के तौर पर अंबेडकर बस्ती में सोडियम हाइपोक्लोराइड का स्प्रे का छिड़काव किया गया है। कोई एरिया अगर बच गया है तो उस क्षेत्र में रविवार को छिड़काव होगा।
विज्ञापन


टीम सदस्यों को हटनी पड़ती पब्लिक
पशुपालन विभाग की टीम को पिछले दो दिनों से पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिल रहा। मौके पर मौजूद अधिकारियों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी जताई है। इतने सेंसेटिव मामले के बाद भी स्थानीय प्रशासन के उच्च अधिकारियों तक ने वहां मौका मुआयना करने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस के पास भी अधिकारी बार बार फोन करते रहे मगर वहां पब्लिक को हटाने के लिए कोई जवान तक तैनात नहीं किया गया। डॉक्टरों को खुद ही पब्लिक के साथ कहासुनी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 क्विंटल चूने का छिड़काव
विभाग की टीम ने दो दिनों में 20 क्विंटल से ज्यादा चूने का छिड़काव कर दिया। इसके अलावा अन्य दवाइयों का स्प्रे किया। डॉक्टरों ने कहा कि जहां पक्षियों को मारा गया वहां पर स्प्रे किया गया है।

हीरो ऑफ ब्लू बर्ड ऑपरेशन
ऑपरेशन ब्लू बर्ड में नोडल ऑफिसर एल सी रंगा व पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रविंद्र हुडा हीरो रहे हैं। जैसे ही उन्हें मामले के बारे में सूचना मिली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत ऑपरेशन चलाया। मुख्य भूमिका में नोडल ऑफिसर एलसी रंगा ने पूरी प्रक्रिया को फॉलो करते हुए टीम तैयार की।

हर 15 दिन बाद लिए जाएंगे सैंपल
नोडल ऑफिसर ने बताया कि हर 15 दिन बाद पक्षियों के सैंपल लिए जाएंगे। सैंपल रिपोर्ट के आधार पर ऑपरेेशन की प्रक्रिया की रणनीति बनाई जाएगी। फिलहाल एक तरह से ऑपरेशन किलिंग पूरा हो चुका है। 10 किलोमीटर एरिया में ये सैंपलिंग होती रहेगी।

आज चलेगा मैपिंग एंड कॉम्बिंग ऑपरेशन
अधिकारियों ने बताया है कि रविवार को मैपिंग ऑपरेशन चलाया जाएगा। एक किलोमीटर के एरिया में छानबीन की जाएगी कि ऐसा कोई पक्षी तो नहीं जो बर्ड फ्लू से संक्रमित हो। गूगल मैप के सहारे टीम ने पैमाइश की गई है। 

अभी तक मारे जा चुके हैं 994 पक्षी
दो दिन चले इस अभियान में कुल 994 पक्षी पकड़कर मारे जा चुके हैं। इनमें ब्लू बर्ड झील में शुक्रवार को 156, शनिवार को 11 डक मारे गए हैं। इसके अलावा 595 मुर्गे सरकारी हेचरी के मारे गए थे बाकी मुर्गे जो घरों में पाले गए थे उन्हें मारा गया है। 

एक महीने तक झील, रेस्टोरेंट बंद करने के लिए लिखा
पशुपालन विभाग ने ब्लू बर्ड झील, रेस्टोरेंट, बार और पेट्रोल पंप को बंद करने के लिए डीसी निखिल गजराज को लिखा है। नियम के हिसाब से एक महीने तक ये बंद रहना जरूरी है। डॉक्टरों ने बताया कि हालांकि यह अब प्रशासन पर निर्भर करेगा। मगर पर्यटन केंद्र को इससे लाखों रुपये की चपत लगना तय है।

राज्य, केंद्र सरकार को भेजी रिपोर्ट
बर्ड फ्लू के मामले के बाद पशुपालन विभाग के डायरेक्टर जीएस जाखड़ चंडीगढ़ से हिसार पहुंचे। उन्होंने झील का मौका मुआयना किया। करीब दो घंटे तक वे ऑपरेशन कॉम्बिंग की निगरानी की। डेढ़ घंटे तक स्थानीय टीम के साथ बैठक की और कुछ जरूरी निर्देश दिए।


पार्षद ने लेटर लिख छिड़काव की मांग रखी
वार्ड नंबर दो की पार्षद कमला बंसल ने डीसी निखिल गजराज को पत्र लिखकर छिड़काव की मांग की है। उन्होंने कहा कि विकास नगर, सुंदर नगर, हॉउसिंग बोर्ड झील के नजदीक हैं। ऐसे में यहां बर्ड फ्लू का खतरा हो सकता है। यहां दवाइयों का जल्द छिड़काव कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed