फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Biometric Attendence will start for sweaper in municipal corporation at Hisar

अब सफाई कर्मचारी नहीं मार सकेंगे फरलो, बायोमेट्रिक पर लगेगी हाजिरी

Fri, 22 Jan 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
 Biometric Attendence will start for sweaper in municipal corporation at Hisar

जेल में बंद सफाई कर्मचारी को वेतन जारी करने का मामला उजागर होने के बाद अब नगर निगम ने फरलो मारने वाले कर्मचारियों पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को फरवरी महीने से बायोमेट्रिक पर फील्ड में ही हाजिरी लगानी होगी। नगर निगम के करीब 910 सफाई कर्मचारियों का आधार नंबर व मोबाइल फोन नंबर सहित उनका डाटा अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन


अब बेटा, पत्नी या पति नहीं, खुद होना होगा हाजिर
बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू होने के बाद अब कर्मचारियों पर पूरी तरह लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है। अक्सर असल कर्मचारी की जगह कई स्थानों पर उनके परिवार के लोग भाई, बेटा, पति या पत्नी काम कर रही हैं। अब बायोमेट्रिक हाजिरी लगने के बाद कर्मचारी को खुद को उपस्थित होना पड़ेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी में बड़ा घपला
सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी में बड़ा घपला चल रहा है। कभी जेल में बैठे कर्मचारियों का वेतन तक जारी कर दिया जाता है तो कभी उनकी गैर हाजिरी को उपस्थिति में बदल दिया जाता है।

पार्षदों ने हालांकि पिछले वर्ष इस तरह के कई मामले भी पकड़े थे। जिनका सफाई कर्मचारियों ने विरोध कर उनकी हाजिरी जांच करने पर सवाल खड़े कर दिए थे।

तो शहर में नहीं दिखेगा कूड़ा
नगर निगम के सफाई कर्मचारी अगर अपनी ड्यूटी सही से दें तो शहर में कचरा नजर नहीं आएगा। नगर निगम के अधिकारियों को हालांकि इसके बारे में जानकारी है, मगर न जाने क्यों वे कर्मचारियों पर सख्ती नहीं कर रहे।


बड़े अधिकारियों के घरों में कर रहे हैं काम
कई सफाई कर्मचारी प्रशासनिक अधिकारियों के आवास पर काम कर रहे हैं। रिकॉर्ड के हिसाब से तो वे शहर में सफाई कर रहे हैं मगर सेवा अधिकारियों के आवास पर दे रहे हैं।

यह सब नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से ही हो रहा है। हालांकि उच्च अधिकारियों के यहां काम करने के लिए कर्मचारियों को भेजना निगम के अधिकारियों की एक तरह से मजबूूरी भी है।

कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। इसके लिए सफाई कर्मचारियों के आधार नंबर व मोबाइल नंबर सहित उनका पूरा रिकॉर्ड डाटा तैयार किया जा रहा है।
- अरविंद बिश्नोई, ईओ नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed