फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bills will not reach the homes of those consuming more than 10 kilowatts

10 किलोवाट से ज्यादा बिजली खपत करने वालों के घर नहीं पहुंचेंगे बिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bills will not reach the homes of those consuming more than 10 kilowatts
हिसार। 10 किलोवाट से ज्यादा यूनिट खपत करने वाले उपभोक्ताओं के घर अब बिजली बिल नहीं पहुंचेंगे। इन श्रेणी के उपभोक्ताओं को बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। इससे एक तो यह फायदा होगा कि दुकानों, लघु उद्योग-बड़े उद्योगों व फैक्टरियों के बिजली बिल की बड़ी राशि लेकर सबडिविजन और डिविजन में नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अगर इन बिलों में कोई भी किसी तरह की त्रुटियां मिलती हैं तो अधिकारी बिल को पोर्टल के जरिये देख सकेगा। दूसरा भुगतान राशि भरी जा चुकी है या नहीं। सहित अन्य जानकारियां पता चल सकेंगी। कुछ घंटों के अंतराल में ऑनलाइन बिजली बिल की त्रुटियों को दुरुस्त किया जा सकेगा। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली बिल को दुरुस्त करवाने के लिए भटकना न पड़े। बिजली निगम की ओर से यह कवायद नए साल से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

10 किलोवाट से कम खपत करने वाले उपभोक्ताओं के पास रहेंगे दोनों विकल्प
बिजली निगम की ओर से 10 किलोवाट से कम खपत करने वाले उपभोक्ताओं के पास ऑनलाइन व ऑफलाइन विकल्प रखे गए हैं। इस श्रेणी के उपभोक्ताओं के घर बिजली बिल पहुंचेंगे। साथ ही वे ऑनलाइन भी बिजली बिल का भुगतान भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैै नियम
बिजली निगम की ओर से 20 किलोवाट से ज्यादा यूनिट खपत करने वाले उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान राशि की छूट दी गई है, जबकि इससे कम खपत यूनिट करने वाले उपभोक्ताओं को ऑनलाइन व ऑफलाइन भुगतान राशि करने का विकल्प रहेगा, लेकिन बिजली निगम ने लोगों को राहत देने के लिए 10 किलोवाट का मानक तय किया है।

वर्जन
10 किलोवाट से ज्यादा खपत यूनिट करने वाले उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान राशि करनी होगी। इससे कम खपत करने वाले उपभोक्ताओं के घर बिजली बिल भेजे जाएंगे। साथ ही उनके पास ऑनलाइन भुगतान राशि करने का विकल्प भी रहेगा।
- एसएस राय, एसई, हिसार सर्कल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed