{"_id":"695425e9114728c129050099","slug":"bike-rider-crushed-by-trolley-dies-hisar-news-c-21-hsr1020-781084-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बाइक सवार व्यक्ति को ट्राले ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बाइक सवार व्यक्ति को ट्राले ने कुचला, मौत
Wed, 31 Dec 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
हिसार। जुगलान गांव के पास मंगलवार दोपहर बाइक सवार व्यक्ति को ट्राले ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाइक पर सवार दो व्यक्ति बरवाला से हिसार की ओर जा रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जब वे बहबलपुर गांव से आगे जुगलान के पास पहुंचे, तभी एक ट्राले ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत हिसार के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार दूसरे व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन फिलहाल वह बयान देने के लिए अनफिट है। गांव जुगलान के लोगों ने बताया कि हादसे के बाद बाइक सड़क किनारे गिरी हुई थी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी। प्रतीत होता है कि किसी भारी वाहन का पिछला हिस्सा बाइक के ऊपर से गुजर गया। सड़क किनारे खून बिखरा पड़ा है।