{"_id":"6609240970447e65d208abdb","slug":"big-announcement-of-hisar-district-brahmin-sabha-political-and-social-boycott-of-bjp-candidate-ranjit-chautal-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: जिला ब्राह्मण सभा का बड़ा एलान, भाजपा उम्मीदवार रणजीत चौटाला का किया राजनीतिक व सामाजिक बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: जिला ब्राह्मण सभा का बड़ा एलान, भाजपा उम्मीदवार रणजीत चौटाला का किया राजनीतिक व सामाजिक बहिष्कार
Sun, 31 Mar 2024 02:21 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 31 Mar 2024 02:21 PM IST
सार
हिसार लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार रणजीत चौटाला ने ब्राह्मणों को लेकर एक बयान दिया था। जिसको लेकर समाज में रोष पैदा हो गया है। जिला ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी की एक बैठक आज ब्राह्मण धर्मशाला में प्रधान राजकुमार भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक की।
विज्ञापन
हिसार जिला ब्राह्मण सभा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के हिसार लोकसभा सीट से उम्मीदवार रणजीत चौटाला के विवादित बयान को लेकर जिला ब्राह्मण सभा ने उनका राजनीतिक और सामाजिक बहिष्कार किया है। सभा ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक रणजीत चौटाला अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। बता दें कि रणजीत चौटाला ने अपने बयान में कहा है कि ब्राह्मणों ने हमेशा समाज को हमेशा जात-पात के नाम पर बांटने का काम किया है।
विज्ञापन
विवादित बयान पर जताया गहरा रोष
जिला ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी की एक बैठक आज ब्राह्मण धर्मशाला में प्रधान राजकुमार भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा नेता रणजीत चौटाला के बयान पर गहरा रोष प्रकट किया गया। इस अवसर पर सभा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा भाईचारे और सभी को साथ लेकर चलने का काम किया है। सभा रणजीत चौटाला के उसे बयान का पुरजोर ढंग से विरोध करती है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा जात पात का जहर घोलने का काम किया है।
विज्ञापन
सभा ने कहा है कि इस विवादित बयान को लेकर वह रणजीत चौटाला का राजनीतिक व सामाजिक रूप से बहिष्कार करते हैं। अगर रणजीत चौटाला जल्द ही इस विवादित बयान को लेकर माफी नहीं मांगते हैं तो सभा 4 अप्रैल को बैठक कर एक बड़ा फैसला लेगी। साथ ही सभा ने पूरे समाज से इस मामले पर एकजुट होने का आह्वान किया है ताकि कोई भी इस तरह के विवादित बयान देने का साहस न कर सके। इस अवसर पर राजेंद्र अग्निहोत्री, जगत शर्मा, छाजराम, जगदीश शास्त्री, डॉ. सज्जन, मनोज शर्मा, पवन, कुलभूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन