फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bhupendra Singh Hooda big announcement If Congress government is formed pension haryana election 2024

हुड्डा का बड़ा एलान: कांग्रेस की सरकार बनी तो बुजुर्गों को 6000 पेंशन, 500 में सिलिंडर, गरीबों को 300 यूनिट...

Mon, 21 Aug 2023 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Aug 2023 08:38 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने तो हम बुजुर्गों की पेंशन 6000 रुपए प्रति माह करेंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा। दलितों और पिछड़ों को 100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। पिछड़े वर्ग की क्रीमी लेयर 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए की जाएगी। गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।

विज्ञापन
Bhupendra Singh Hooda big announcement If Congress government is formed pension haryana election 2024
कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा एलान - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा के जनसंवाद के जवाब में अब हर विधानसभा और जिला मुख्यालय पर जन मिलन कार्यक्रम का एलान किया है। इसकी शुरुआत 11 सितंबर को सीएम मनोहरलाल के विधानसभा क्षेत्र करनाल से की होगी। उन्होंने कहा कि 76 साल का हो गया हूं, दिल में एक टीस है, जनता से इजाजत लेने आया हूं, एक बात पूछने आया हूं, एक टक्कर इस सरकार से लेना चाहता हूं।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने भाजपा-जजपा भगाओ, कांग्रेस की सरकार लाओ नारा देते हुए कहा कि जल्द ही कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र पर काम करेंगे। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारतमाला प्रोजेक्ट में सात लाख करोड़ का भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र सरकार को भ्रष्टाचार पर घेरा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार के सेक्टर 1-4 के मैदान में प्रदेश के 9वें लोकसभा क्षेत्र के विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह कैसी सरकार है जिसे चुने हुए जनप्रतिनिधियों पर विश्वास नहीं। अपनी बात उठाने वाले जनप्रतिनिधियों पर लाठीचार्ज कराती है। इस सरकार ने लोगों को पोर्टल में उलझा कर परेशान कर दिया है। 

पूर्व सीएम ने याद दिलाते हुए कहा कि वर्ष 2014 के चुनावों में मैंने आपसे कहा था कि मैं भी आपका भला नहीं कर सकता तो कोई नहीं कर सकता। साढ़े 9 साल हो गए बताओ किसी ने किया क्या? हम हांसी महम रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहित कर दे गए थे। हिसार में घरेलू एयरपोर्ट के लिए लाइसेंस दिलाकर छोड़कर गए थे। भाजपा- जजपा सरकार इन्हें भी पूरा नहीं करा सकी। 

गरीबों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने तो हम बुजुर्गों की पेंशन 6000 रुपए प्रति माह करेंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा। दलितों और पिछड़ों को 100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। पिछड़े वर्ग की क्रीमी लेयर 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए की जाएगी। गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। हाथ से काम करने वाले कारीगरों को पांच प्रतिशत पर लोन, दो लाख पक्की सरकारी नौकरी और पहली केबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम को शुरू कराएंगे।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने जनता से पूछा कि 15 लाख रुपये खाते में, 2 करोड़ नौकरी हर साल, 100 दिन में महंगाई कम, 100 दिन में काला धन वापस, किसानों की आय दोगुनी, हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में यात्रा के वादे पूरे हो गए क्या? उन्होंने कहा साढ़े 9 साल बाद आज तराजू लेकर तौलने का समय है। जब राहुल गांधी लोकसभा में अदाणी का रिश्ता पूछा तो उन पर लांछन लगाने का प्रयास करते हैं।

सात लाख करोड़ का घोटाला किया
चौधरी उदयभान ने कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र सरकार को भ्रष्टाचार पर घेरा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना में 9.85 लाख लोगों के फर्जी कार्ड बनाकर घोटाला किया। भारतमाला प्रोजेक्ट 7 लाख करोड़ का घोटाला किया। द्वारका एक्सप्रेस वे में प्रति किलोमीटर की सड़क पर 18 करोड़ खर्च होने थे, जिसके बदले 250 करोड़ खर्च कर करोड़ों के घोटाले किए गए।

साढ़े नौ साल में 40 पेपर लीक का रिकॉर्ड
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार को पेपर लीक मामले में घेरते हुए कहा कि इस सरकार ने साढ़े 9 साल में 40 पेपर लीक का रिकॉर्ड बनाया है। पोर्टल से 10 लाख गरीबों के राशन कार्ड काटने, पांच लाख बुजुर्गों की पेंशन काटने, 4800 स्कूलों को बंद करने का रिकॉर्ड बनाया है। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में 1.38 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों को बनवाने के बजाय गरीबों का हक छीनकर उन मकानों वापस लौटने का रिकॉर्ड बनाया है।

भाजपा सरकार, कांग्रेस राज जितना टैक्स करे तो 50 रुपये मिलेगा पेट्रोल
कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि भाजपा सरकार अगर कांग्रेस राज जितना टैक्स करे तो आज ही डीजल 50 रुपये प्रति लीटर और एलपीजी सिलिंडर 400 रुपये में मिल सकता है। पेट्रोल भी आधे दाम पर मिल सकता है। बिना कोई विकास कराए सरकार ने 70 हजार करोड़ के कर्ज को 4.5 लाख करोड़ पर पहुंचा दिया है। पैदा होने वाला हर बच्चा 1.32 लाख रुपये का कर्जदार है।

भाजपा सरकार ने ईडी राज्य किया स्थापित
राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारी सरकार ने इंस्पेक्टरी राज खत्म किया था। इस सरकार ने ईडी राज स्थापित कर दिया है। सरकार में केवल चार चीज हैं बेरोजगार, महंगाई, भ्रष्टाचार और अहंकार। इस सरकार का अंहकार सातवें आसमान पर है। 2019 में प्रदेश की जनता हरियाणा में भाजपा की सरकार नहीं चाहती थी। हिसार की जनता ने 9 में से 5 सीट भाजपा के खिलाफ दी। कुछ लोगों ने जनता के साथ विश्वासघात कर भाजपा की सरकार बनवाई।
 

जनसंवाद कार्यक्रम जन अपमान कार्यक्रम बन गया
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के बाद भाजपा ने जनसंवाद शुरू किया, जिसमें महिलाओं, बेटियों, बुजुर्गाें, आम लोगों के साथ जिस तरह से दुर्व्यवहार किया जा रहा है और वह जन अपमान कार्यक्रम बन गया है। 2014 में विकास दर में हरियाणा नंबर वन था, आज 17वें नंबर पर हो गया। निवेश दर में सबसे आगे थे आज सबसे फिसड्डी बना दिया। 
 

रोजगार में नंबर वन थे आज बेरोजगारी में नंबर पर पहुंचा दिया। सरकारी नौकरियों के 1.36 लाख पद खाली हैं। हमने कांग्रेस सरकार में प्रदेश में आईआईएम, एम्स, 14 यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज बनवाए भाजपा -जजपा सरकार तो सरकारी स्कूलों पर ही ताले लगवा रही है। किसानों पर ,कर्मचारियों, आशा वर्कर, सरपंचों, पहलवानों हर वर्ग पर लाठी चलाने का काम किया है। 
 

हमारी ओलंपिक विजेता बेटियों को जब दिल्ली में घसीटा जा रहा था तब एक भी भाजपा नेता ने न्याय का भरोसा तक नहीं दिया। इस सरकार ने सरकारी नौकरियों को खत्म कर दिया। युवाओं को कौशल निगम व अग्निवीर में फंसा कर उनका भविष्य अंधकारमय कर दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed