फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bhatla Case: Youth who came to record statement threatened not to enter Di field

भाटला प्रकरण: बयान दर्ज करवाने आए युवक को दी खेत में न घुसने की धमकी

Wed, 04 Jun 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 04 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bhatla Case: Youth who came to record statement threatened not to enter Di field
हांसी। भाटला के सामाजिक बहिष्कार प्रकरण में मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय की तरफ से गठित टीम ने 40 ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। इस दौरान एक युवक ने गांव के ही दो व्यक्तियों पर खेत में न घुसने की धमकी देने की शिकायत दी। इसके बाद टीम ने पुलिस को जांच करने के लिए कहा। पुलिस ने देर शाम दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग के स्थानीय विश्राम गृह में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बयान दर्ज किए गए। कमेटी ने एक-एक कर सभी लोगों के बयान लिए। अधिवक्ता रजत कल्सन के अनुसार टीम वीरवार तक बयान दर्ज करेगी। इससे पहले कमेटी के समक्ष एक युवक ने शिकायत दी कि वह विश्राम गृह से बाहर चाय पीने गया था। पास में ही एक धर्मशाला में गांव के कुछ लोग बैठे थे। दो युवकों ने उसे उनके खेत में न घुसने की धमकी दी। कमेटी से जानकारी मिलने के बाद पुलिस धमकी देने वाले दोनों व्यक्तियों को अपने साथ थाने ले गई। पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत भी दी है। बता दें कि भाटला में आठ वर्ष पहले हुए सामाजिक बहिष्कार के मामले की जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया हुआ है। इसमें उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त डीजीपी कमलेंद्र प्रसाद व वीसी गोयल के साथ दो सेवानिवृत्त डीएसपी भी शामिल हैं। बीते महीने भी टीम ने तीन दिन तक मामले की जांच की थी। इस बार केवल लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। टीम रविवार को ही हांसी पहुंच गई थी। सोमवार को गांव का दौरा किया। पुलिस चौकी में जाकर भी पूछताछ की।
विज्ञापन




--सर्वोच्च न्यायालय की तरफ से गठित टीम मामले में जांच कर रही है। एक युवक की तरफ से शिकायत दी गई है। इसकी जांच कर रहे हैं। जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी। - अमित यशवर्धन, एसपी, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed