फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Beware of fraud through nude video calls

न्यूड वीडियो कॉल के जरिए होने वाली ठगी से रहें सावधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Beware of fraud through nude video calls
हिसार। ऑनलाइन जालसाजों ने ठगने, ब्लैकमेल करने और जबरन वसूली करने का नया तरीका अपनाया है। उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने कहा कि नवीनतम तकनीक में साइबर अपराधी न्यूड वीडियो कॉल के जरिए ठगी कर रहे हैं। ये अपराधी व्हाट्सएप और अन्य वीडियो कॉल लोगों को करते हैं। ये जालसाज रैंडम नंबरों पर वीडियो कॉल करते हैं, जिसमें एक नग्न महिला लक्षित व्यक्ति के साथ चैट करती है। जालसाज स्क्रीन रिकॉर्डिंग एप्लिकेशन का उपयोग करके पीड़ितों को महिला के साथ चैट करते हुए रिकॉर्ड करते हैं और फिर पीड़ितों को पैसे देने की धमकी के साथ वीडियो भेजते हैं अन्यथा वे अपने चैटिंग वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर देंगे।
विज्ञापन

पुलिस उप महानिरीक्षक ने इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले लोगों से अपने व्यक्तिगत विवरण और तस्वीरों को सुरक्षित रखने के लिए सख्त गोपनीयता विकल्प लागू करने की अपील की है। कुछ मामले ऐसे आये हैं, जिनमें ऑनलाइन धोखेबाजों ने पीड़ितों, विशेष रूप से महिलाओं के सोशल मीडिया अकाउंट से प्रोफाइल पिक्चर या डिस्प्ले तस्वीरें चुरा लीं और फिर उन्हें पैसे की मांग के साथ नग्न तस्वीर पर मॉर्फ करके वापस भेज दिया। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि वे अज्ञात नंबरों से आने वाले व्हाट्सएप वीडियो कॉल को रिसीव न करें। फोन या ऑनलाइन पर अजनबियों के साथ व्यक्तिगत तस्वीरें या वीडियो कभी साझा न करें।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed