फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Beniwal Khap will make people aware against dowry, intoxication and death feast

Hisar News: दहेज, नशा व मृत्युभोज के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी बेनीवाल खाप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Beniwal Khap will make people aware against dowry, intoxication and death feast
जाट धर्मशाला में राष्ट्रीय बेनीवाल खाप की बैठक में मौजूद समाज के गणमानय लोग।
हिसार। जाट धर्मशाला हिसार में रविवार को बेनीवाल राष्ट्रीय खाप की बैठक हुई। बैठक में बेनीवाल खाप के प्रतिनिधियों ने बताया कि समाज में फैलते नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा दहेज लेना व देना बंद करने व मृत्यु भोज के खिलाफ लोगों को जागरूकर किया जाएगा। युवाओं को शिक्षित बनने, पर्यावरण सरंक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता बेनीवाल खाप के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह पानीपत ने की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में धरना दे रहे पहलवानों को न्याय दिलवाने में खाप का पूरा समर्थन है। जिला प्रधान वेदप्रकाश बेनीवाल ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया कि राज्य बेनीवाल खाप की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। जल्द ही बेनीवाल खाप के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बेनीवाल गोत्र के लोग पूरे देश में फैले हैं। हर जगह बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाई जाएगी। बेनीवाल खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि दिल्ली जंतर मंतर पर महिला पहलवानों द्वारा चलाए जा रहे धरने व उनको न्याय दिलाने के लिए बेनीवाल खाप जंतर मंतर पर बैठे खिलाड़ियों का समर्थन करती है।
विज्ञापन

खाप के राष्ट्रीय प्रधान वेदपाल बेनीवाल, उत्तरप्रदेश से प्रधान बाबूलाल बेनीवाल, असंध हलका प्रधान तेजवीर बेनीवाल, भिवानी से रणवीर सिंह बेनीवाल, दड़बा गांव की सरपंच संतोष बेनीवाल, हिसार जिला प्रधान वेद प्रकाश बेनीवाल, करनाल जिला प्रधान ऋषि पाल, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिचपड़ी, भिवानी जिलाध्यक्ष महावीर नंबरदार, हिसार ब्लॉक प्रधान अनिल मिर्जापुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed