फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Before the election of the chairman, all the members of the Panchayat Samiti Block I went on a tour.

Hisar News: चेयरमैन चुनाव से पहले पंचायत समिति खंड प्रथम के सभी सदस्य गए भ्रमण पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Before the election of the chairman, all the members of the Panchayat Samiti Block I went on a tour.
हांसी। ब्लॉक पंचायत समिति हांसी खंड प्रथम व द्वितीय के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के लिए चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। तारीख घोषित होते ही खंड प्रथम के सभी 30 पंचायत समिति सदस्य या उनके प्रतिनिधि हरिद्वार चले गए हैं।
विज्ञापन

खंड प्रथम में 30 व खंड द्वितीय में 18 सदस्य हैं। खंड प्रथम में चेयरमैन की सीट महिला के लिए रिजर्व है। चुनाव सोमवार को दोपहर तीन बजे खंड विकास व पंचायत अधिकारी कार्यालय में होगा। बहुमत के लिए 16 सदस्यों का साथ चाहिए। वहीं खंड द्वितीय का चुनाव मंगलवार को होगा। इसमें बहुमत के लिए उम्मीदवार को 10 सदस्यों का समर्थन चाहिए। चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव एक साथ ही होगा। खंड प्रथम में सर्वसम्मति बनने के आसार हैं। क्योंकि सभी सदस्य एक साथ ही हरिद्वार भ्रमण पर गए हैं। इससे पहले सदस्यों व प्रतिनिधियों की विधायक आवास पर मीटिंग भी हुई थी। सभी चुनाव के दिन ही वहां से वापस सीधा पंचायत कार्यालय पहुंचेंगे। किस सदस्य को उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया जाएगा इस पर हरिद्वार में ही निर्णय होगा। विधायक विनोद भयाना ने दावा किया है कि सभी ब्लॉक समिति सदस्य एक साथ हैं और सर्वसम्मति से चेयरमैन चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed