फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Beed sub station's power doubled, now half the city will get relief from power cuts

खनौरी हेड से छोड़ा पानी, आज रात पहुंचेगा डाबड़ा हेड, दो दिन बाद मिलेगी पूरी सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Beed sub station's power doubled, now half the city will get relief from power cuts
मटका चौक के पास खड़े पानी के टैंकर। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दो दिन बाद लोगों को पानी की पूरी सप्लाई मिलेगी। नहरों की सफाई का काम पूरा होने के बाद बुधवार दोपहर 2 बजे खनौरी हेड से पानी छोड़ा जा चुका है। वीरवार रात पानी डाबड़ा हेड तक पहुंच जाएगा। यहां से महाबीर कॉलोनी जलघर में पानी आने में तीन घंटे का समय लगेगा। उसके बाद टैंकों को भरने का काम शुरू होगा। एक टैंक को भरने में सात से आठ दिन का वक्त लगेगा। जनस्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 16 अप्रैल सुबह से शहरवासियों को पूरी पेयजल सप्लाई मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बता दें, कि जलघर के अधिकतर वाटर टैंकों में पानी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। किसी टैंक में दो फुट तो किसी में चार फुट पानी बचा है। फिलहाल विभाग की ओर से कटौती कर पानी की सप्लाई दी जा रही है। कई एरिया में तो पानी का गहरा संकट बना हुआ है। रोजाना विभाग के जेई से लेकर एसडीओ और एक्सईएन के पास पानी नहीं पहुंचने के लिए फोन घनघना रहे हैं। जिन एरिया में अंतिम क्षोर में सप्लाई नहीं जा रही, वहां विभाग की ओर से टैंकर भिजवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यहां भिजवाए पानी के टैंकर
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को शांति नगर, रविदास मंदिर वाली गली, चंद्रलोक कॉलोनी, आजाद इनकलेव, आजाद नगर की मेन गली, फ्रेंडस इनकलेव में 1-1 टैंकर भिजवाया गया। इसी प्रकार महाबीर कॉलोनी में 2, गीता कालोनी में 2, श्रीनगर में 1, टिब्बा दानाशेर 2, विवेक नगर में 1, हरि नगर में 1, विनोद नगर में 1, तरसेम नगर में 1, आदर्श नगर में 1, यादव मोहल्ला में 2 टैंकर भिजवाए। वहीं डिफेंस कॉलोनी में 5, पटेल नगर में 5, विजय चौक में 1, सूर्य नगर में 2, सेक्टर-13 में 1, मॉडल टाउन में 5, सोसायटी चौक में 2 टैंकर, जवाहर नगर की गली नंबर 4 और गली नंबर 9 में 2-2 टैंकर भिजवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इतने हैं वाटर टैंक
- महाबीर कॉलोनी जलघर 02
- आजाद नगर जलघर 01
- कैमरी रोड जलघर 02
- सिरसा रोड जलघर 02
- एचएसवीपी जलघर 05
दूषित पेयजल सप्लाई की नहीं कोई भी शिकायत
जनस्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि उनके पास शहर में दूषित पेयजल सप्लाई की कोई शिकायत नहीं है। एसडीओ कंवरपाल का कहना है कि कुछ दिन पहले कई एरिया में सप्लाई में आ रहा पानी साफ नहीं था। वहां लाइन को ठीक किया जा चुका है। अब उनके पास कोई भी शिकायत लंबित नहीं है।
सुंदर नगर व शांति नगर में लिए सैंपल
बुधवार को जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुंदर नगर व शांति नगर में पानी के सैंपल लिए गए। दोनों जगह से 10 सैंपल लिए गए। विभाग को इन एरिया में साफ पानी मिला। विभाग के अधिकारियों के अनुसार यहां पानी पीने योग्य है। पानी में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है।

16 अप्रैल से सुबह से पानी की पूरी सप्लाई मिलेगी। दो दिन बाद शहरवासियों को पानी की सप्लाई को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। - कंवरपाल, एसडीओ, जनस्वस्थ्य विभाग

खनौरी हेड से छोड़ा गया पानी।   संवाद

खनौरी हेड से छोड़ा गया पानी। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed