फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Beed sub station's power doubled, now half the city will get relief from power cuts

बीड़ सब स्टेशन की पावर दोगुनी, अब आधे शहर को बिजली कटों से मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Beed sub station's power doubled, now half the city will get relief from power cuts
हिसार। बिजली निगम ने सेक्टर-14 के पास स्थित 132 केवी सब स्टेशन बीड़ में 50 एमवीए ट्रांसफार्मर को इंस्टॉल कर दिया है। इसको इंस्टॉल करने में बिजली कर्मचारियों को एक सप्ताह का समय लगा है। बिजली निगम ने दावा किया है कि अब सेक्टर-14 सहित पुराने शहर एरिया व मुख्य बाजारों में बिजली कटों की समस्या नहीं रहेगी। मौसम में बदलाव के बाद बुधवार को बिजली निगम को केवल दो घंटे के कट लगाने पड़े। शहरी एरिया में 21 से 22 घंटे तक की आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन

इससे पहले बीड़ सब स्टेशन पर 25 एमवीए ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। गर्मी का मौसम आते ही इस पर लोड बढ़ जाता था। लोड बढ़ने के कारण बार-बार कट लगाने पड़ते थे। अब इसकी पावर दोगुना हो गई है। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर लगने से सेक्टर-14, नागौरी गेट एरिया, मंडी रोड, बीएसएनएल एक्सचेंज एरिया, रेड स्क्वेयर मार्केट, ग्रीन स्क्वेयर मार्केट सहित साथ लगते अन्य एरिया में बिजली कटों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

राजगढ़ रोड सब स्टेेशन पर लगेंगे दो बड़े ट्रांसफार्म
गर्मी में बिजली खपत बढ़ने से राजगढ़ रोड स्थित सब स्टेशन का भी करीब 30 प्रतिशत लोड बढ़ गया। इस कारण इस सब स्टेशन से जुड़े एरिया में बिजली कट लगाए जा रह हैं। बिजली निगम एसई ने बताया कि साढ़े 12 मेगावाट के 5 बड़े ट्रांसफार्मर आए हुए हैं। जिनमें दो ट्रांसफार्मर राजगढ़ रोड स्थित सब स्टेशन पर लगाने हैं। 3 अन्य निर्धारित सब स्टेशन पर रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के कारण बिजली खपत बढ़ी है व खपत बढ़ने से लोड भी 30 प्रतिशत बढ़ गया है। बिजली कटों पर नियंत्रण के लिए 12.5 मेगावाट के 5 ट्रांसफार्मर हमारे पास आ गए हैं। इनको जल्द ही लगा दिया जाएगा। - एसएस रॉय, एसई बिजली निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed