फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Beauties spread their magic on the ramp in Khadi dresses

Hisar News: खादी के परिधानों में रैंप पर सुंदरियों ने बिखेरा जलवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Beauties spread their magic on the ramp in Khadi dresses
हिसार। खादी और ग्रामोद्योग आयोग की तरफ से पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में आयोजित 10 दिवसीय राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में सोमवार को फैशन शो का आयोजन किया गया। इस दौरान खादी के बने परिधान पहनकर सुंदरियों ने रैंप पर जलवे बिखेरे। खादी और ग्रामोद्योग आयोग अम्बाला छावनी से सहायक निदेशक अरुण कुमार, व अजय कुमार ने बताया कि 28 फरवरी से शुरू हुई यह प्रदर्शनी 8 मार्च तक चलेगी। प्रदर्शनी में हरियाणा एवं सम्पूर्ण भारत वर्ष से खादी एवं ग्रामोद्योग इकाईयों की 102 स्टॉल लगाई गई हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में हिसार के पांच राष्ट्रीयकृत बैंकों के काउंटर भी लगाए गए हैं। प्रदर्शनी के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु मध्यम एवं उद्यम मंत्रालय भारत सरकार का एक उपक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण उद्यमियों की उत्पादित माल को बिक्री योग्य वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण देना व बनवाना, जिससे उनके रोजगार की निरंतरता बनी रहे और उनमें स्वावलंबन की भावना बने। भाजपा जिलाध्यक्ष आशा रानी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं, जबकि भारतीय किसान संघ के उपाध्यक्ष राजेन्द्र बिचपड़ी विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed