फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Beat a boy in market

झंडी लगाकर घूम रहे युवकों ने मुख्य बाजार में दिखाई गुंडई

Wed, 11 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Wed, 11 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Beat a boy in market

एक पार्टी की झंडी लगाकर गाड़ी में घूम रहे युवकों ने मंगलवार को शहर के मुख्य बाजार में जमकर गुंडई दिखाई। स्कॉर्पियो सवार इन युवकों ने एक बाइकर को टक्कर मारी और उलाहना देने पर युवक से माफी मांगने की बजाय उसे भरे बाजार बेरहमी से पीटा।

विज्ञापन


युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया, जिससे मौके पर मौजूद भीड़ भड़क गई। भीड़ ने युवकों को घेर लिया और इसके बाद युवक गाड़ी सहित भाग गए। उधर, युवकों की इस दादागिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर जमा भीड़ ने जमकर हंगामा किया भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


 सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत। हालांकि बाद में थाने में आरोपियों ने घायल युवक व उसके परिजनों से माफी मांग कर अपना पीछा छुड़वा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरेरा गांव का अशोक सुथार मंगलवार को दीपावली की खरीदारी करने के लिए बाइक पर शहर आया हुआ था। सब्जी मंडी मोड़ के पास वह मुड़ने लगा कि एक भाजपा की झंडी लगी गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे अशोक नीचे गिर गया और वह भागकर गाड़ी चालक को उसकी गलती बताने चला गया।

इससे स्कॉर्पियो में सवार युवक भड़क गए और उन्होंने लाठियों और रॉड से युवक की पिटाई शुरू कर दी। बुरी तरह से लहूलुहान युवक की कहानी जानने के बाद वहां मौजूद भीड़ भी भड़क गई और आरोपी युवकों को घेरना शुरू कर दिया। युवक भीड़ का गुस्सा भांप गए और उससे पहले ही मौके से भागकर थाने में पहुंच गए।

नाराज भीड़ ने बाद में मुख्य बाजार में हंगामा करना शुरू कर दिया और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि भाजपा की धौंस दिखाकर युवकों ने जो दादागिरी दिखाई है वह माफी के लायक नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बाइक सवार युवक की कोई गलती नहीं थी और गाड़ी में सवार युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।

अगर मौके पर जमा भीड़ ना होती तो आरोपी युवक उसे जान से भी मार सकते थे। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत करवाया। बाद में लोग घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर कर दिया गया।


इसी बीच थाने में दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई, जिसमें आरोपी युवकों ने माफी मांगकर अपना पीछा छुड़वा लिया। उधर, थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पहले बाइकर अशोक ने शिकायत दी थी और बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। दोनों पक्षों में समझौते के बाद गाड़ी और आरोपियों को छोड़ दिया गया है।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed