{"_id":"692b3d0a4ba39d119704fdfb","slug":"bearable-in-official-records-very-bad-in-personal-data-hisar-news-c-21-hsr1005-760586-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सरकारी रिकॉर्ड में हवा सहनीय, निजी आंकड़ों में बहुत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सरकारी रिकॉर्ड में हवा सहनीय, निजी आंकड़ों में बहुत खराब
विज्ञापन
हिसार। शहर की हवा में प्रदूषण स्तर को लेकर शनिवार को सरकारी और निजी आंकड़े एक-दूसरे से उलट दिखाई दिए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की वेबसाइट पर दिनभर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 200 से नीचे सहनीय श्रेणी में दर्ज होता रहा, जबकि निजी एजेंसी की ओर से जारी आंकड़ों में एक्यूआई सुबह ही 300 पार कर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया और अधिकांश समय 200 से ऊपर बना रहा।
इससे शहर की वास्तविक प्रदूषण स्थिति को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। दिवाली के बाद से प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ा हुआ है। बीच में एक-दो दिन हल्की राहत जरूर मिली, लेकिन अधिकांश दिनों में हवा खराब श्रेणी में ही रही। कई बार स्मॉग इतना घना रहा कि आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत तक महसूस हुई। मामूली सुधार के बावजूद शहरवासियों को प्रदूषण से खास राहत नहीं मिल पा रही है।
दिन में तापमान गिरा, रात का बढ़ा
शनिवार को मौसम साफ रहने के बावजूद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे है। शुक्रवार की तुलना में यह 0.1 डिग्री कम रहा। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य से 1.5 डिग्री कम ही रहा।
विज्ञापन
-- -- -- --
दिनभर ये रहा एक्यूआई
समय-सरकारी आंकड़े-निजी एजेंसी के आंकड़े
सुबह 6 बजे-138-270
सुबह 8 बजे-136-313
सुबह 10 बजे-133-236
दोपहर 12 बजे-130-189
दोपहर 2 बजे-127-147
शाम 4 बजे-124-157
शाम 6 बजे-121-213
रात 8 बजे-117-214