{"_id":"57a787f54f1c1bb61f2b9499","slug":"barvala-hisar-mithmada-village-jaguram-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दुधमुंही बच्ची की मौत, मां गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दुधमुंही बच्ची की मौत, मां गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर पलटे ट्रक से चार दिनों से आवाजाही ठप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला में रविवार सुबह 10 बजे मेन रोड पर एक ट्रक और बाइक की टक्कर में गांव बिठमड़ा के जगूराम की नौ महीने की बेटी शगन की मौत हो गई, जबकि पत्नी वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गई। जगूराम और उसके बेटे गोल्डी को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिठमड़ा का जगूराम परिवार समेत अपनी रिश्तेदारी में गांव दाहिमा के लिए बाइक पर चला था। वह बरवाला पहुंचा तो पीछे से एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक गिर गई। हादसे में पीछे बैठी वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गई और नौ माह की बच्ची शगन की मौत हो गई। बच्ची मां की गोद में थी। बाइक चला रहे जगूराम और उसके नन्हे बेटे गोल्डी को हल्की चोटें लगीं। घायल महिला वीरपाल को बरवाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। एएसआई वीरेंद्र सिंह की टीम ने सूचना मिलने पर बच्ची का शव कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम यहां सरकारी अस्पताल में किया गया। बताया जाता है कि हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बरवाला थाना पुलिस ने इस बारे में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन