{"_id":"97ac8f420024b4e981ca2573b2b24ab1","slug":"bar-association-surender-singh-and-amit-saini-principal-secretary-dul","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोशिएशन: सुरेंद्र सिंह ढुल प्रधान और अमित सैनी सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोशिएशन: सुरेंद्र सिंह ढुल प्रधान और अमित सैनी सचिव
hisar
Updated Fri, 25 Apr 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन के नए प्रधान और सचिव बृहस्पतिवार को चुन लिए गए। एसोसिएशन के नए प्रधान सुरेंद्र सिंह ढुल और सचिव अमित सैनी चुने गए। नवनिर्वाचित प्रधान सुरेंद्र सिंह ढुल को कुल 592 वोट मिले तथा सचिव अमित सैनी को 474 वोट मिले।
विज्ञापन
नए प्रधान सुरेंद्र सिंह ढुल ने अपने प्रतिद्वंदी हर्षवपर्धन शर्मा को 288 वोटों से करारी शिकस्त देकर हराया वहीं नए सचिव अमित सैनी ने रामनिवास कुल्हड़िया को 140 वोटों से हराया। दोनों प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर देते हुए प्रधान पद पर हर्षवपर्धन शर्मा तथा सचिव पद के लिए रामनिवास कुल्हड़िया दूसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रधान पद के प्रत्याशी हर्षवर्धन शर्मा को 304 वोट तथा सुंदर सिंह बैनीवाल को 215 और सुरेंद्र कुमार मेहरा को सिर्फ 15 वोट मिले। वहीं सचिव पद के लिए खड़े होने वाले प्रत्याशी रामनिवास कुल्हड़िया को 334 वोट और राजेंद्र सिंह पंघाल को 320 वोट मिले।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को संपन्न हुए बार एसोसिएशन चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत 71.90 रहा। चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी राजेश जाखड़ और सहायक अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि बार एसोसिएशन में कुल 1577 सदस्य हैं। इसमें 1418 पुरुष अधिवक्ता तथा 159 महिला अधिवक्ता शामिल हैं।
इन अधिवक्ताओं में 1134 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए होने वाली वोटिंग में 1134 की वोटिंग हुई। इसमें से 1126 वोट मान्य माने गए। इसके अलावा 5 वोट कैंसिल हुए, दो टेंडर वोट डले तथा 1 मिसिंग वोट रहा। वहीं सचिव पद के लिए मान्य वोटों की संख्या 1128 रही। कैंसिल वोट 4 रहे। टेंडर वोट 2 डाले गए ।
रिटर्निंग ऑफिसर राजेश जाखड़ तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर राजेश शर्मा ने बताया कि सुबह 9 बजे से पोलिंग शुरू की गई जो शाम 5 बजे समाप्त हो गई। इसेक बाद 5.30 बजे से 6.30 बजे के बीच वोट काउंटिंग का कार्य किया गया।
बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुए। चुनावों के लिए राजेश जाखड़ को चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी, राजेश शर्मा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया था। इसके अलावा 8 सीनियर अधिवक्ताओं को और नियुक्त किया गया था।
चुनावों पर नजर रखने के लिए पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल ने दो ऑब्जर्वर सतवीर सिंह बामल और अजमेर सिंह को भी लगाया गया था। चुनावों को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस की भी सहायता ली गई। सुबह वोटिंग से लेकर कांउटिंग तक पुलिस ने पूरी निगरानी रखी।
जीतने के बाद बार एसोसिएशन के नए प्रधान सुरेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि ये मेरी जीत नहीं हैं। यह जीत बार एसोसिएशन के विकास की जीत है। उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता पार्किंग को बेहतर बनाने की होगी। विकास कार्यों की मैं व्याख्या तो नहीं कर सकता लेकिन मेरे से जितना अच्छा होगा मैं करूंगा।
ढुल ने कहा कि मेरी जीत में जूनियर वकीलों का काफी सहयोग हैं। नए जूनियर वकीलों के लिए अलग से चैंबर बनाने के लिए प्रयास करूंगा। जहां तक बार कॉम्पलैक्स की साफ सफाई की बात हैं तो सफाई इतनी दुरुस्त होगी कि हिसार बार एसोसिएशन में बाहर से आने वालों लोगों को ऐसा लगेगा कि वो भारत में नहीं विदेश में आ गए हैं।
सचिव पद के लिए पहली बार चुनाव लड़ने और जीतने वाले अमित सैनी को अपनी जीत की पूरी संभावना थी। उन्होंने कहा कि ये मेरी जीत नहीं है सभी साथियों की जीत है। उनकी प्राथमिकता पार्किंग व्यवस्था को सही कराने की रहेगी। सैनी ने बताया कि वकील साथियों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी का समय बढ़ाए जाने के लिए कोशिश की जाएगी।
इसके अलावा बार कॉम्प्लैक्स को वाइ फाई जोन कराने के लिए प्रयास करूंगा। सैनी ने कहा कि मैने साथियों को वोट मांगने से पहले जो भी वादे किए थे उन्हे 6 महीनों में पूरे कराने के लिए प्रयास करूंगा।