{"_id":"5928627a4f1c1b60115372f3","slug":"bank-account-78-thousand-rs-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच पति के खाते से उड़ाए 78 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच पति के खाते से उड़ाए 78 हजार रुपये
amarujala/Hisar
Updated Fri, 26 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदल अस्पताल के सामने एसबीआई के एटीएम से एक ठग ने वीरवार को कार्ड बदलकर रिटायर्ड एएसआई के खाते से 78 हजार रुपये उड़ा लिए। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। चौधरीवास की सरपंच रेखा बाई के पति भूपेंद्र सिंह कुछ अरसे पहले फतेहाबाद से एएसआई के पद से रिटायर्ड हुए हैं। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता भूर सिंह जिंदल अस्पताल में दाखिल थे। उन्होंने बेटे हर्ष आदित्य को एटीएम कार्ड दे रखा था। बेटा वीरवार को साढे़ 12 बजे अस्पताल से बाहर निकला और वहां एसबीआई की एटीएम से रुपये निकालने लगा, लेकिन मशीन हैंग थी। रुपये नहीं निकले। इतने में एक अनजान युवक अंदर आया और उसने हर्ष आदित्य की मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड ले लिया। अनजान युवक ने एक बार कार्ड से ट्राई किया और फिर यह कहकर कार्ड लौटा दिया कि रुपये नहीं निकल रहे हैं। उनका बेटा अस्पताल में चला गया।
आधे घंटे में उड़ा डाली नकदी
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 10 मिनट में ठग ने उनके खाते से तीन बार में 38 हजार रुपये निकाले लिए। उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया तो उन्होंने बेटे से फोन पर रुपये निकालने संबंधी बात की। बेटे के बताने पर उनको माजरा समझ आया कि कोई ठग मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल ले गया है। फिर भूपेंद्र सिंह ने टेलीफोन एक्सचेंज के पास एसबीआई में मैनेजर के पास फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इतनी देर में उनके खाते से 40 हजार रुपये और ट्रांसफर करा लिए गए। उसके बाद फिर फोन पर मैनेजर से बात कर खाता ब्लॉक करवाया।
कैंट के पास निकाले रुपये, सीसीटीवी में दिखी दो युवती
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना तुरंत फोन पर पुलिस को दे दी थी, लेकिन ठग हाथ नहीं लगे। उन्होंने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो पता लगा कि साढे़ 12 और एक बजे के बीच कैंट के पास एटीएम केबिन में दो युवतियां घुसी थीं। वे कार में आई थीं। उसी एटीएम से कार्ड यूज कर नकदी निकाली गई है। सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।