फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   banck hisar, no cash hisar

अवकाश को देखते हुए बैंकों के बाहर लगी लंबी लाइनें

Sat, 10 Dec 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 10 Dec 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
banck hisar, no cash hisar
atm
तीन दिन के अवकाश को देखते हुए शुक्रवार को बैंकों और कुछ एटीएम के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। हाल यह था कि सभी बैंको के अंदर व बाहर भारी भीड़ रही और लोग खासे परेशान होते रहे। शहर में जाट कॉलेज रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा पर तो बैंक के बाहर कैश निकालने व पैसे जमा करने को लेकर दोनों काफी संख्या में लोग एकत्रित रहे। जिस कारण भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी वैन के साथ मौजूद रहे। वहीं  तलाकी गेट स्थित पीएनबी बैंक की शाखा के बाहर में काफी संख्या में लोग  एकत्रित रहे। वहीं शहर के अन्य बैंको के भी यही हालात रहे।
विज्ञापन

देर शाम एटीएम के आगे लगी लंबी लाइनें
बैंकों के तीन दिन अवकाश के चलते शुक्रवार देर शाम एटीएम में डाले गए कैश को लेकर देर रात तक एटीएम  के आगे लंबी लाइन लगी रही। मिलगेट रोड स्थित पीएनबी बैंक की एटीएम पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। वहीं अन्य एटीएम पर भी लोग भारी संख्या में  कैश निकालने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन



हां मिल रही स्वाइप मशीन की सुविधाएं
तीन  दिनों तक बैंको का अवकाश रहने के चलते शहरवासी पैट्रोल पंपों पर स्वाइप मशीनों के जरिये डीजल, पेट्रोल की सुविधा पा सकते है। वहीं राशन व अन्य जरूरत के सामान के लिए शहर में बने विभिन्न कंपनियों के शोरूम पर स्वाइप मशीनों का लाभ ले सकते है। इनके अतिरिक्त शहर में कुछ मेडिकल स्टोर, हेयर ड्रेसर, जूस कार्नर की दुकानों पर भी पेटीएम की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएनबी की एटीएम में डेढ़ घंटे में डाला गया कैश
हिसार। मिलगेट रोड स्थित पीएनबी की एटीएम पर करीब डेढ़ घंटे में कैश डाला गया। एटीएम के बाहर लाइन में लगे सतीश व अन्य लोगों ने बताया कि वह 4 बजे लाइन में लगे थे। 5.30 बजे एटीएम मशीन में कैश डालने के लिए कर्मचारी आए। जो डेढ़ घंटे बाद 7 बजे कैश डालकर वापिस गए। इस दौरान एटीएम के बाहर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed