{"_id":"5852ed084f1c1b676f64c65f","slug":"banck-employ-hisar-sunita","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला बैंक कर्मी बरामद, बोली न घर जाऊं, न ससुराल, दोस्त से करूंगी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता महिला बैंक कर्मी बरामद, बोली न घर जाऊं, न ससुराल, दोस्त से करूंगी शादी
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ओवरब्रिज के पास के एक बैंक की 24 वर्षीय एक महिला कर्मचारी एक हफ्ते बाद पुलिस को गुरुग्राम के एक गांव में मिली है। बस अड्डा चौकी पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज किया था। सिटी थाना की एसआई सुनीता ने वीरवार को कोर्ट में युवती के 164 के बयान दर्ज कराए। युवती ने बयान देकर कहा है कि वह लापता नहीं हुई थी, बल्कि अपनी मर्जी से गई थी। उसकी दो साल से नहला के एक युवक से जान पहचान है। वह उसके साथ शादी करना चाहती है और इस बारे में परिजनों को साफ बता दिया था। लेकिन परिजनों ने उसकी इच्छा को दरकिनार कर जींद के एक लड़के के साथ उसकी शादी कर दी थी। वह न ससुराल जाना चाहती है और न अपने घर। वह पहचान वाले युवक से शादी करना चाहती है।
महिला कर्मचारी के पिता ने इस बारे में बस अड्डा चौकी में लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज युवती की तलाश शुरू कर दी थी। जानकारी के अनुसार युवती की पांच महीने पहले शादी हुई है। वह सात दिसंबर को ड्यूटी पर आई थी कि उसके बाद उसका कुछ अता-पता नहीं था। परिजनों ने अपने स्तर पर युवती को तलाशा था, मगर कुछ पता न चला था। परिजनों ने ससुराल में पता किया, वह वहां भी नहीं पहुंची थी। सिटी थाना पुलिस ने गुमशुदगी संबंधी केस दर्ज किया था।