फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ban on entry of those who cover their mouths with handkerchiefs, garlands and cloth in the mini secretariat

लघु सचिवालय में रुमाल, गमछा व कपड़े से मुंह ढकने वालों के प्रवेश पर रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ban on entry of those who cover their mouths with handkerchiefs, garlands and cloth in the mini secretariat
हिसार डॉक्टर द्वारा बनाई गई कोविड-19 की रसीद। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना होगा। लघु सचिवालय में मास्क की जगह रुमाल, गमछा व कपड़े से मुंह ढकने वालों को अब प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सभी से मास्क पहनने की अपील की जा रही है। वहीं, डीआईजी कार्यालय के नजदीक पुलिस कर्मी व सरकारी कर्मचारी बिना मास्क के घूम रहे हैं। लघु सचिवालय के बाहर लोगों के मास्क व कोरोनारोधी टीकाकरण का प्रमाण पत्र जांचने वाले जिला प्रशासनिक कर्मचारियों के कार्यालयों में सरकारी कर्मचारी सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में काम से सातरोड निवासी विनोद, हांसी निवासी प्रदीप, दीपक, हिसार निवासी अनिल सहित कैमरी गांव से आए लोगों ने जिला प्रशासन के इन आदेशों का विरोध किया। लोगों ने कहा कि जब हरियाणा का मुख्यमंत्री मास्क की जगह मुंह पर मफलर बांध कर फोटो खिंचवाते हैं व मास्क पहनने के प्रति जागरूक करता है तो हिसार के लघु सचिवालय में मास्क की जगह मुंह पर कपड़ा बांधने वालों को प्रवेश क्यों नहीं करने दिया जा रहा है। लोगों ने कहा कि किसी भी कपड़े मुंह ढका होना जरूरी है। मुंह ढकने वाला हर कपड़ा मास्क का काम करता है। लेकिन हिसार प्रशासन रुमाल, मफलर, गमछा या अन्य कपड़े को मास्क मानने को तैयार नहीं है। इसके लिए जिला प्रशासन ने लघु सचिवालय के प्रवेश द्वार पर एक नोटिस भी बाहर चस्पा कर रखा है।
विज्ञापन

फर्जी वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिखाया
हिसार रेलवे स्टेशन पर वीरवार कोहाथ से लिखा कोरोनारोधी वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिखाने का मामला सामने आया है। ये सर्टिफिकेट किसी ने हाथ से लिखकर बना रखा था। इस सर्टिफिकेट पर न तो डॉक्टर का नाम है। न ही उस जगह का नाम है जहां कोरोना का टीका लगा है। जब रेलवे यात्री ने यह सर्टिफिकेट रेलवे पुलिस को दिखाया तो पुलिस कर्मचारी भी असमंजस की स्थित में आ गए। रेलवे यात्री ने बताया कि उसने यह सर्टिफिकेट हिसार शहर में ही कहीं पर बनवाया है। इस सर्टिफिकेट को देखकर यह संभावना जताई जा रही है कि ऐसे सर्टिफिकेट बनाने का अवैध रूप से कारोबार तो नहीं किया जा रहा है।

हमें है नहीं किसी का डर... एसपी ऑफिस के कर्मचारी बिना मास्क लगाए। संवाद

हमें है नहीं किसी का डर... एसपी ऑफिस के कर्मचारी बिना मास्क लगाए। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed