विद्युत नगर में चल रही जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चार दिन तक चली प्रतियोगिता में जिले से 150 पुरुष और 50 महिला खिलाड़ियों ने दम दिखाया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में मिड टाउन ग्रैंड के मालिक विकास अग्रवाल ने शिरकत कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में अंडर-17 एकल लड़कियों के मुकाबले में शिक्षा ने स्वर्ण पदक व कृतिका ने रजत पदक हासिल किया। वहीं अंडर-19 में निष्ठा डेंबला ने स्वर्ण पदक और शिक्षा ने रजत पदक हासिल किया है। इसी प्रकार लड़कियों की ओपन कैटेगिरी में शिक्षा प्रथम और याशिका द्वितीय रही। लड़कों के अंडर-17 एकल मुकाबलों में अंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिद्धार्थ शर्मा द्वितीय रहा। अंडर-19 के मुकाबलों में अंश ने प्रथम और राजीव गोयत द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं पुरुष एकल के मुकाबले में अंश ने प्रथम व राजीव गोयत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरूष युगल में राजीव गोयत व रविंद्र गोयत ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं सिद्धार्थ व रवि बामल द्वितीय रहे। इस अवसर पर बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान संजय, सचिव सुरेंद्र कुमार, सतबीर, रविंद्र, विजय बिश्नोई, अनिल शर्मा, शैलेंद्र, वीरेंद्र कुमार, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की क्वालीफाइड टीम के साथ हिमांशु, अजय मेहरा, सुनील वर्मा, मदन, दीवान, महेंद्र, पीटीआई सुनील जांगड़ा, प्रदीप लोहान, रविंद्र पानू सहित अनेक लोग मौजूद थे।