Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
Bad condition... Sewer overflow on the road where former deputy CM and former mayor reside
{"_id":"6797dd603829a996c10aebeb","slug":"bad-condition-sewer-overflow-on-the-road-where-former-deputy-cm-and-former-mayor-reside-hisar-news-c-21-hsr1020-553639-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बदहाली...पूर्व डिप्टी सीएम व पूर्व मेयर के आवास वाली सड़क पर सीवर ओवरफ्लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बदहाली...पूर्व डिप्टी सीएम व पूर्व मेयर के आवास वाली सड़क पर सीवर ओवरफ्लो
अर्बन एस्टेट में सड़क के बीच बने गड्ढे में भरा पानी।
Link Copied
हिसार। पूर्व डिप्टी सीएम, पूर्व मेयर के आवास के बोर्ड से आप अर्बन एस्टेट की ओर आएंगे तो सड़क पर सीवरेज का पानी भरा नजर आएगा। प्रदेश के पीडब्ल्यूडी एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के गृह जिले में सीवर व्यवस्था बदहाल है। बिना बारिश के ही अर्बन एस्टेट की सड़कों पर पानी भरा है।
विज्ञापन
शहर के सबसे पहले सेक्टर और पॉश क्षेत्र में शुमार अर्बन एस्टेट के लोग इन दिनों सीवर ओवरफ्लो से परेशान हैं। अर्बन एस्टेट टू में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला का आवास है। छाबड़ा मेडिकल के साथ लगती दोनों तरफ की सड़कों पर पानी भरा है। वाहन चालकों के अलावा पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों व आम लोगों ने एप के माध्यम से अधिकारियों को यहां का वीडियो भेजा। इसके बाद समाधान नहीं हुआ। वॉइस आफ हिसार के सदस्य त्रिलोक बंसल ने कहा कि अधिकारियों को इस पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र की ओर से जाने वाली सड़क पर भी पानी भरा है। उद्यमियों की ओर से शिकायत किए जाने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। पिछले माह सेक्टर 27-28 में सीवरेज ओवरफ्लो के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। इसके बावजूद प्रशासन की अनदेखी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।