फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   B&R did patchwork on Kirtan-Kharia road in Hisar

Hisar: किरतान-खारिया रोड पर बीएंडआर ने लगाए पैचवर्क, तीसरे दिन ही उखड़े; ग्रामीण बोले-तारकोल ही नहीं डाला

Wed, 08 Jan 2025 09:14 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 09:14 AM IST
सार

ग्रामीणों के अनुसार किरतान-खारिया रोड का लंबे समय से निर्माण नहीं हुआ। इस कारण से रोड पर जगह-जगह गड्ढे हो रखे हैं। ग्रामीणों की मांग पर विभाग ने रोड पर पैचवर्क लगाए थे, मगर पैचवर्क लगाने से दो से तीन दिन बाद ही ये पैचवर्क उखड़ गए।

विज्ञापन
B&R did patchwork on Kirtan-Kharia road in Hisar
सड़क पर लगा पैचवर्क उखड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार में किरतान-खारिया रोड पर बीएंडआर ने कुछ दिन पहले ही पैचवर्क लगाए। मगर ये पैचवर्क तीन दिन बाद ही उखड़ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने पैचवर्क में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार किरतान-खारिया रोड का लंबे समय से निर्माण नहीं हुआ। इस कारण से रोड पर जगह-जगह गड्ढे हो रखे हैं। 



ग्रामीणों की मांग पर विभाग ने रोड पर पैचवर्क लगाए थे, मगर पैचवर्क लगाने से दो से तीन दिन बाद ही ये पैचवर्क उखड़ गए। ग्रामीणों की मांग है कि घटिया निर्माण सामग्री लगाने वाले ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह एक तरह से जनता के पैसे की बर्बादी है। उधर इस बारे में जब विभाग के एक्सईएन जतिन खुराना से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस रोड पर पैचवर्क करवाया गया था। मगर अगले ही दिन बारिश हो गई, जिससे पैचवर्क टिक नहीं सका और यह उखड़ गया। अब मौसम साफ होने पर दोबारा से पैचवर्क करवाया जाएगा।

विज्ञापन

पहले भी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने के आ चुके हैं मामले

यह पहला मामला नहीं है, जब सड़क निर्माण में टिया निर्माण सामग्री लगाने के आरोप है। धांसू से धिकताना रोड के निर्माण में भी घटिया निर्माण सामग्री लगाने का मामला आया था। इस पर लोकनिर्माण मंत्री ने एक्सईएन, एसडीओ व जेई को निलंबित कर दिया था। इसके बाद गंगवा से आर्यनगर जाने वाले सड़क भी निर्माण के कुछ समय बाद ही उखड़ गई थी। इसे लेकर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed