फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ayushman beneficiaries will not be treated in private hospitals from today

Hisar News: निजी अस्पतालों में आज से नहीं होगा आयुष्मान लाभार्थियों का इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ayushman beneficiaries will not be treated in private hospitals from today
हिसार। निजी अस्पतालों को सरकार द्वारा आयुष्मान योजना के तहत बकाया राशि का भुगतान न करने से डॉक्टरों ने शनिवार से आयुष्मान लाभार्थियों का इलाज करने से इनकार कर दिया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन (एनएमओ) का कहना है कि जब तक भुगतान नहीं होता आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का इलाज नहीं करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 9,22,087 लोगों के आयुष्मान योजना के तहत हरियाणा के निजी अस्पतालों में उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड बने हैं। आयुष्मान योजना के तहत 1,73,265 लाभार्थी ले चुके हैं। लाभार्थियों ने शहर के निजी और सरकारी अस्पतालों में इस योजना के तहत अपनी बीमारी का इलाज कराया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निजी और सरकारी अस्पताल में अभी तक 311.85 करोड़ की पेमेंट कर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आयुष्मान योजना के तहत 113 अस्पताल पैनल में हैं। इनमें से 79 अस्पताल प्राइवेट है बाकी सरकारी अस्पताल हैं। इनमें से महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा, नागरिक अस्पताल, सब डिविजन अस्पताल और एक सैनिक अस्पताल में इस सुविधा को लागू किया है।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के करीब 250 करोड़ रुपये बकाया है। जब तक बकाया राशि नहीं मिलेगी तब तक आयुष्मान लाभार्थियों का उपचार नहीं होगा। - डॉ. जशवंत, आईएमए, जिला प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed