{"_id":"6a456da73d2292aaad00e557","slug":"automobile-caught-fire-at-lahoria-chowk-shopkeepers-presence-of-mind-averted-a-major-accident-hisar-news-c-21-hsr1005-901839-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लाहौरिया चौक पर ऑटो में लगी आग, दुकानदार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लाहौरिया चौक पर ऑटो में लगी आग, दुकानदार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
विज्ञापन
लाहौरिया चौक पर जला हुआ ऑटो।
हिसार। शहर के लाहौरिया चौक पर वीरवार दोपहर एक ऑटो में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ऑटो छोड़कर दूर चला गया। मौके पर मौजूद एक दुकानदार ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पा लिया। दुकानदार का कहना है कि यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो ऑटो के सीएनजी टैंक तक लपटें पहुंच सकती थीं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकी थी।
लाहौरिया चौक स्थित पेंट कारोबारी पुनीत गोयल ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे एक ऑटो चालक उनकी दुकान के पास वाहन खड़ा कर वहां से दूर चला गया। कुछ ही देर में ऑटो से धुआं निकलता दिखाई दिया। उसने अपनी दुकान में लगे बोरवेल की मदद से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और करीब 15 से 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यदि आग सीएनजी टैंक तक पहुंच जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था। उनका दावा है कि दमकल की गाड़ी आग लगने के करीब आधे से पौने घंटे बाद मौके पर पहुंची।
दमकल विभाग बोला- सूचना देर से मिली
दमकल विभाग के सब ऑफिसर साहिल ने बताया कि आग की सूचना डायल-112 के माध्यम से पहले पंचकूला कंट्रोल रूम पहुंचती है जिसके बाद संबंधित जिले को भेजी जाती है। इस प्रक्रिया में कुछ समय लग जाता है। इस मामले में भी विभाग को सूचना देर से मिली थी। सूचना मिलते ही तीन से चार मिनट के भीतर दमकल की गाड़ी मौके के लिए रवाना कर दी गई थी। विभाग की ओर से कोई देरी नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑटो की बैटरी में आग लगी थी जो बाद में पूरे वाहन में फैल गई।
विज्ञापन
☰
Template
Image Attachment
Photo Manager
Social Media
Metadata
Attach Document
Translate
Backup
Agency
AI
QrCode
Attch Audio/Video
Last Version