फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Auto run on the road without documents, the challan will be deducted

Hisar News: बिना दस्तावेज सड़क पर दौड़ाया ऑटो तो कटेगा चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Auto run on the road without documents, the challan will be deducted
हिसार। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वीरवार को पुलिस-पब्लिक समन्वय समिति के सदस्यों संग बैठक हुई। समिति के सदस्यों ने शहर में बिना कागजात के चल रहे ऑटो का मुद्दा उठाया। इस पर एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि अभियान चला कर दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इस दौरान बिना दस्तावेज दौड़ रहे ऑटो के चालान किए जाएंगे। वहीं पार्किंग को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

भारी वाहनों के आवागमन पर लगे रोक
बैठक में समिति के सदस्यों से अपराध नियंत्रण व पुलिस संबंधित समस्याओं पर सुझाव मांगे। समिति के सदस्यों की तरफ से नशे के अवैध कारोबार, यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने और सेक्टर 9-11 के अंदर से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने संबंधित मुद्दे उठाए गए। इन मुद्दों पर पुलिस अधीक्षक ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उनसे सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन

पार्किंग का मुद्दा भी उठा
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र ने कहा कि शहर के मुख्य बाजारों में खरीदारी करने के लिए आने वाले अपने वाहनों के निर्धारित पार्किंग में खड़ा करें। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही दुकानदार अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क करें। ऐसा करने से बाजार में जाम से निजात मिल सकेगी। शहर में भारी वाहनों की इंट्री पूर्णतया वर्जित है। किरायेदारों के लेकर उठाए मुद्दे पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ये सबकी निजी जिम्मेवारी बनती है कि नागरिक अपने घर या दुकान पर किरायेदार रखने से पहले उसकी पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य करवाएं। बैठक में डीएसपी अभिमन्यु लोहना, समिति के सदस्य जितेंद्र श्योराण, प्रवीन केडिया, जगदीश पूनिया, यागदत्त सेतिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार में 316 वाहनों के काटे चालान
जिले में वीरवार को सीलिंग प्लान के तहत 60 जगहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। सीलिंग अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने नाकों पर पहुंचकर पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए। जिले में 316 वाहनों के चालान काटे गए। सीलिंग प्लान के तहत 360 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी नाकों पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed