फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Auto overturned after being hit by a car, 13 devotees injured

Hisar News: कार की टक्कर से पलटा ऑटो, 13 श्रद्धालु घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned after being hit by a car, 13 devotees injured
हिसार। हिसार-राजगढ़ नेशनल हाईवे पर न्योली कलां गांव के नजदीक सोमवार सुबह करीब 9 बजे कार-ऑटो रिक्शा की टक्कर में 13 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महीने का बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

आपातकालीन वार्ड के एक हिस्से में छत की मरम्मत कार्य के चलते कुछ मरीजों का उपचार स्ट्रेचर पर ही करना पड़ा। वहीं, सूचना मिलने पर सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत मौके पर पहुंचीं। गंभीर रूप से घायल चार मरीजों को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

राजस्थान के अमरपुरा धाम में पूजा करने गए थे : नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन ऑटो में सवार गुरप्रीत ने बताया कि वे सभी खनौरी बार्डर के पास स्थित गांव पिपल्था के रहने वाले हैं। रविवार सुबह 11 बजे ऑटो में सवार होकर राजस्थान के अमरपुरा धाम में पूजा करने गए थे। सोमवार सुबह सात बजे ऑटो में सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। न्योली के पास खराब कंबाइन खड़ी होने के कारण रास्ता बंद था। जब चालक दूसरी तरफ की ऑटो निकालने लगा तो बरवाला की तरफ से आ रही कार ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो में सवार 11 लोग घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। घायलों में ऑटो सवार महफिल, उसका तीन माह का बेटा अमन, देवर गुरप्रीत, सरोज, राकेश, सिमरन, आशा, केलो देवी, डूमरखां का अमन, नचार खेड़ा का राजकुमार व अन्य समेत कार सवार माया व सुमित्रा शामिल है।

दूसरी तरफ जालंधर की माया और सुमित्रा ने बताया कि वे परिवार के साथ राजस्थान के झुंझनू में अपने पारिवारिक सदस्यों के यहां श्याम बाबा के जागरण में शामिल होने जा रहे थे। जागरण में शामिल होने के लिए सुबह कार से निकले थे। न्योली कलां के पास पहुंचे तो सामने से ऑटो ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में वे दोनों घायल हो गईं। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed