फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   aunty learn how to use internet- Dusiyant

ताई इंटरनेट चलाणा सीख ले, तसले भी छुड़वा दूंगा : दुष्यंत चौटाला

Sun, 30 Apr 2017 12:08 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sun, 30 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
aunty learn how to use internet- Dusiyant
उद्घाटन करते दुष्यंत।
...ईब तो गाम म्ह मुफ्त का इंटरनेट लाग ग्या, ताई ईब त तूं भी इंटरनेट चलाणा सीख ले, तसले भी छुड़वा दूंगा, मोबाइल पर रोटी बनाने के नए-नए तरीके सिखेगी त ताऊ भी खुश हो ज्यागा, अर खेत में घणा काम करेगा’। यह बातें इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने गांव जुगलान में फ्री वाई-फाई परियोजना का उद्घाटन करने के बाद सांसद चौटाला ने ग्रामीण महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहे। दो वर्ष की लंबी जंग के बाद आखिर गांव जुगलान देश का फ्री वाईफाई युक्त देश का पहला गांव बन गया। उन्होंने कहा कि फोरलेन रोड पर उनके गांव के कट के लिए वह पूरी लड़ाई लड़ रहे हैं और इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से उनकी बात हो चुकी है। उम्मीद है जल्द ही रोड पर कट की समस्या जल्द हल होगी।
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया की बात तो कर रही है, लेकिन यह तभी साकार होगा, जब लोगों के हाथों में फोन ही नहीं, बल्कि उसमें इंटरनेट भी होगा। इस डिजिटल इंडिया की सही शुरुआत जुगलान गांव से हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सात हजार गांवों में से चार हजार से भी अधिक ऐसे गांव हैं, जहां थ्री जी की भी सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


दो साल तक लड़नी पड़ी लड़ाई
युवा सांसद का कहना है कि गांव जुगलान में वाईफाई लगाने के लिए दो साल संसद तक लड़ाई लड़नी पड़ी। बीएसएनएल में सांसद निधि से पैसे भी दे दिए, लेकिन सांसद निधि से गांवों में वाईफाई लगाने का कोई प्रावधान न होने के कारण इतनी देरी लगी। इसके लिए उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री के समक्ष इस बात को प्रमुखता से उठाते हुए गांवों के लिए इस तरह का प्रावधान करने की बात की थी। इसके बाद इतिहास में पहली बार सांसद निधि कोष से वाईफाई लगाने की अनुमति दी गई। अब गांव के हर व्यक्ति के मोबाइल पर मुफ्त में इंटरनेट होने वाला जुगलान गांव देश का पहला गांव होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन 32 लोगों ने उठाया फायदा
पहले दिन ही गांव के 32 लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। अधिकारी अब हर हफ्ते रिपोर्ट बनाकर तैयार करेंगे कि कितने लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल यह सुविधा मुफ्त में है, अगले साल बिल भरना पड़ेगा, जो करीबन सवा लाख रुपये आएगा। इसके लिए उन्होंने सरपंच को जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर बरवाला के विधायक वेद नारंग, हलका प्रधान सत्यवान बिचपड़ी, इनसो के जिला अध्यक्ष सिल्क पूनिया सहित अन्य पदाधिकारी, ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed